फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The car filled with devotees, eight injured

श्रद्धालुओं से भरी कार पलटी, आठ घायल

Sun, 18 Mar 2018 11:33 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला,सिकंदराराऊ, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला,सिकंदराराऊ, हाथरस। Updated Sun, 18 Mar 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
The car filled with devotees, eight injured
सिकंदराराऊ क्षेेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के पास पलटी कार। - फोटो : Amar Ujala
आगरा जनपद के बरहन थानाक्षेत्र के गांव नगला भाउआ से नरौरा रामघाट को गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो  कार शनिवार रात सिकंदराराऊ में अनियंत्रित होकर पलट गई। काफी गहरे गड्ढे में कार गिरने से उसमें सवार आठ लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


बरहन के गांव नगला भउआ निवासी सुनहरी लाल, महाराज सिंह, विजय सिंह, जसोदा पत्नी विजय सिंह, रीनादेवी पत्नी समर सिंह, फूल सिंह, पूरन देवी पत्नी सुनहरी लाल, समर सिंह और उनके साथ चार बच्चे गंगा स्नान के लिए नरौरा रामघाट जा रहे थे। जलेसर-सिकंदराराऊ रोड पर रात करीब 10 बजे रेलवे अंडरपास के निकट चालक नियंत्रण खो बैठा। 
विज्ञापन


कार अंडरपास के बजाय सीधेे रेलवे लाइन की तरफ दौड़ती चली गई। मिट्टी के कई अवरोध और करीब एक मीटर चौड़े गड्ढे को पार करते हुए कार आगे गहरे गड्ढे में जाकर पलट गई। रात में पुरदिलनगर जा रहे बाइक सवारों ने एंबुलेंस के लिए फोन किया। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। वहां से घायलों को आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। सीएचसी के डॉक्टरों ने बताया कार सवार सभी बड़े और बुजुर्ग लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि बच्चों को चोट नहीं आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed