{"_id":"5aaea9e84f1c1b68248b5fd2","slug":"the-body-of-a-young-man-found-out-of-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर मिला युवक का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर मिला युवक का शव
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
dead body
कस्बा मेंडू में रविवार तड़के सुबह एक बंद घर के बाहर 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस के मुताबिक युवक की मौत बीमारी के कारण हुई है।
पुलिस ने बताया कि रंजीत पुत्र हरीशंकर की तबियत पिछले कुछ दिनों से काफी खराब चल रही थी। एक डॉक्टर से परामर्श के बाद वह दवाएं भी खा रहे थे।
शनिवार देर रात उन्हें अचानक तेज पेट दर्द शुरू हो गया। परिजनों से दवा लेने जाने की बात कहकर रंजीत घर से बाहर निकल आए। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। परिजन उनके लौटने का इंतजार करते रहे। इसके बाद परिजनों ने सुबह तड़के रंजीत की तलाश शुरू की तो उनका शव घर से कुछ दूर एक बंद घर की सीढ़ियों पर पड़ा मिला।
रंजीत को बेसुध देखकर परिजनों ने रोना-बिलखना शुरू कर दिया। लोगों की मदद से उसे जल्द पास के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद कुछ हंगामा भी हुआ। शव मिलने की जानकारी पर हाथरस जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
इसके बाद परिजनों ने पुलिस को रंजीत की बीमारी की बात बताई। पुलिस ने जब रंजीत के कपड़ों की तलाशी ली तो उसमें पेट दर्द की दवा भी मिली जिसे खरीदने के लिए रंजीत घर से निकला था, लेकिन दवा का सेवन करने से पहले ही वह चल बसा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रंजीत की पत्नी और चार छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। रविवार को दिनभर घर पर ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा रहा।