{"_id":"57bf2f404f1c1b680cd4fc50","slug":"the-autopsy-of-the-woman-s-body-out-of-the-grave","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्र से निकालकर कराया युवती के शव का पोस्टमार्टम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कब्र से निकालकर कराया युवती के शव का पोस्टमार्टम
अमर उजाला, सिकंदराराऊ
Updated Thu, 25 Aug 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
grave
- फोटो : amar ujala
प्रेम विवाह करने की जिद पर युवती की हत्या के बहुचर्चित मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद गुरुवार को डीएम के आदेश पर उसका शव कब्र से निकलवाया गया और उसका कड़ी सुरक्षा के बीच पोस्टमार्टम कराया गया।
मौत के छठवें दिन मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी युवती सोनी के शव को निकाला गया। मौके पर एसडीएम, सीओ और सीएमओ समेत कई थानों के एसओ काफी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। कब्र की खुदाई देखने के लिए कब्रिस्तान के आसपास हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सैकड़ाें की संख्या में लोगों ने छत से यह नजारा देखा। सोनी की मौत 18 अगस्त को हुई थी। परिजनों ने उसकी मौत की वजह पेट दर्द बताई थी।
हालांकि मौत से कई दिन पहले ही सोनी ने अपना एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था, जिसमें उसने परिजनों पर हत्या करने का अंदेशा जताया था।
सोनी अपने ममेरे भाई से प्यार करती थी। परिजनों को यह नागवार लगता था। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। बुधवार को उच्चस्तरीय दबाव के बाद जागी थाना पुलिस ने गांव के चौकीदार साबिर की शिकायत पर परिजनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।