फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The abducted children murdered bodies dumped Meerut

 मेरठ से अगवा बच्चे की हत्या कर शव फेंका

Mon, 04 Jul 2016 11:46 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
The abducted children murdered bodies dumped Meerut
शव मिलने के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। मेरठ के इस्लामाबाद की आजाद नगर कॉलोनी से 30 जून की रात को अगवा किए गए 11 साल के जीशान की हत्या कर दी गई है। हत्या करने वाले दोनों आरोपी बच्चे के पड़ोसी हैं। अपहरण के बाद जीशान के पहचान लेने पर उसकी हत्या कर आरोपियों ने शव को हाथरस के हतीसा-भगवंतपुर गांव में एक ज्वार के खेत में फेंक दिया था। मेरठ पुलिस ने एक आरोपी के पकड़ में आने के बाद उसकी निशानदेही पर सोमवार शाम को जीशान का शव खेत से बरामद कर लिया। थाना हाथरस गेट पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। दूसरा आरोपी फरार है, मेरठ पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन

मेरठ पुलिस के लिसाड़ी गेट थाने के सब इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह ने बताया कि जीशान के पिता मोहम्मद नदीम का हैंडलूम का कारोबार है। पड़ोसी वसीम पुत्र मोहम्मद शमीम ने एक दूसरे पड़ोसी के साथ मिलकर जीशान को घर के बाहर से कार में अगवा कर लिया और उसी रात को वह उसे लेकर मथुरा आ गए। पुलिस से बचने के लिए आरोपी जीशान को इधर से उधर घुमाते रहे। एक जुलाई को नदीम ने थाने में बेटे जीशान के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। आरोपियों ने साजिश रची थी कि वह जीशान की हत्या कर देंगे और इसके बाद फिरौती भी हासिल कर लेंगे। इसलिए उन्होंने 30 जून को गला दबाकर बच्चे की हत्या की और उसके अगले दिन नदीम को फिरौती के लिए फोन किया। पुलिस इसी फोन के बाद से आरोपियों के पीछे लगी थी। हत्या के बाद शातिर पड़ोसी बच्चे के शव को खेत में फेंक कर वापस मेरठ लौट गए ताकि किसी को शक न हो। पुलिस आरोपियों की पहचान कर चुकी थी। आरोपियों में से एक वसीम को पुलिस ने दबोच लिया। दूसरा भागने में कामयाब हो गया। दूसरे आरोपी के नाम का खुलासा अभी मेरठ पुलिस ने नहीं किया है। वसीम ने पूछताछ में पुलिस को बच्चे की हत्या कर शव हाथरस में फेंके जाने की बात बताई। वसीम ने बताया कि उसका दूसरा साथी कुछ समय तक हाथरस जिले में रहा था। इसीलिए उसने शव को ठिकाने लगाने के लिए हतीसा-भगवंतपुर में एक मंदिर के पीछे की जगह बताई थी। मेरठ पुलिस के मुताबिक बच्चे के अपहरण और उसकी हत्या में कई और लोग शामिल हो सकते हैं। जल्द ही कुछ और लोगों की गिरफ्तारी की जा सकती है। थाना हाथरस गेट पुलिस आरोपियों के लोकल कनेक्शन को जानने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन


खेत के मालिक को भी नहीं चला पता
जिस मंदिर के पीछे ज्वार के  खेतों से शव बरामद किया गया, उस मंदिर पर रोज दर्शन को पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी इसका अंदाजा नहीं था कि उनके ठीक पीछे खेत में एक बच्चे का शव पड़ा है। ज्वार की फसल काफी बड़ी होने के कारण खेत मालिक को भी शव की जानकारी नहीं हो सकी। यह पहली बार नहीं है जब हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया हो। इससे पहले भी कई शव ऐसे मिले हैं जिनकी आजतक शिनाख्त नहंीं हो सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ पुलिस ने जीशान नाम के बच्चे का शव बरामद किया है। एक आरोपी पुलिस की पकड़ में है। बाकी की तलाश की जा रही है। इस मामले में जल्द और खुलासा किया जाएगा। 
- अजयपाल शर्मा, एसपी, हाथरस


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed