फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Teenager raped by other community youth

किशोरी से दूसरे समुदाय के युवक ने किया दुष्कर्म

Fri, 15 Apr 2016 11:25 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्रांतर्गत 12 वर्षीय लड़की के साथ उसके गांव के दूसरे समुदाय के युवक ने दो दिन पूर्व दुष्कर्म किया। लोकलाज के भय से परिजनों ने पहले तो इस मामले को छिपाए रखा, लेकिन शुक्रवार की रात को थाने पहुंचकर इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार हो गया है।
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस जंक्शन के प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि 13 अप्रैल की शाम को लड़की घर पर अकेली थी। उसके माता-पिता खेत पर गए हुए थे। तभी आरोपी लड़की के घर के सामने दूध निकलवाने आया था। मौका देखकर वह घर में घुस गया और लड़की को अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। एसओ ने बताया कि इससे पूर्व आरोपी के दो रिश्ते के भाई भी लड़की के साथ छेड़छाड़ कर चुके हैं। पुलिस उनके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। इस घटना के बाद गांव में तनाव भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed