{"_id":"56eaf46a4f1c1b64208b477d","slug":"teacher-student-beaten-to-fifth-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका ने पांचवीं के छात्र को पीटा, हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षिका ने पांचवीं के छात्र को पीटा, हंगामा
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। शहर के एक स्कूल की शिक्षिका पर मामूली बात पर पांचवीं के छात्र को बुरी तरह पीटने का आरोप लगा है, जिससे वह जख्मी हो गया। छात्र ने घर पहुंचकर अपने मां-बाप को जब टीचर की पिटाई के बारे में बताया तो वह स्कूल पहुंच गए। यहां शिक्षिका और स्कूल की प्रिंसिपल के साथ अभिभावकाें का झगड़ा हुआ। इसके बाद अभिभावक थाने पहुंच गए और सदर कोतवाल को लिखित शिकायत की। हालांकि कोतवाली में कुछ देर तक आपसी नोक-झोंक के बाद दोनों पक्ष समझौते को तैयार हो गए और मामले को रफा-दफा कर दिया गया।
छात्र का कहना था कि क्लास में स्लेट और पानी की बोतल गिरकर टूट गईं। इस पर शिक्षिका ने उसके चेहरे पर कई तमाचे जड़े। पिटाई के बाद छात्र को परीक्षा नहीं देने दी गई और घर भेज दिया गया। आरोपी शिक्षिका का कहना था कि छात्र ने एक छात्रा के स्लेट मारी थी। वह उसे परेशान कर रहा था।, इसलिए उन्होंने थप्पड़ मार दिया। शिक्षिका ने यह स्वीकार किया कि थप्पड़ जोर से लगा था। इंस्पेक्टर मनोज शर्मा ने बताया कि स्कूल की प्रिंसिपल और शिक्षिका को ऐसे बर्ताव से बचने की हिदायत दी गई है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है, इसलिए मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।