फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Take the lift on the bike shed 34 thousand rural spoil

बाइक पर लिफ्ट लेने के बहाने ग्रामीण से लूटे 34 हजार 

Sun, 03 Jul 2016 11:37 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Jul 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
सासनी। विजयगढ़-सासनी संपर्क मार्ग पर शनिवार रात बदमाशों ने एक बाइक चालक ग्रामीण से करीब 34 हजार की नकदी लूट ली। दुर्घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित ग्रामीण ने रविवार की सुबह घटना से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


ग्राम चंदैया निवासी सुनील कुमार पुत्र श्याम सिंह मछली पालन की कारोबार करता है। शनिवार को वह अलीगढ़ गया था। देर रात वह बाइक से घर लैाट रहा था। आरोप है कि ग्राम बांधनू के निकट एक अज्ञात व्यक्ति ने बैठने के लिए लिफ्ट मांगी थी। अकेला देखकर सुनील ने बाइक रोक ली। बाइक रोकते ही उसके अन्य साथियों ने सुनील को दबोच लिया और हथियारों के बल पर उससे 34 हजार की नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए। दुर्घटना के बाद पीड़ित घर पहुंचा और परिजनों को आप बीती बताई। रविवार की सुबह पीड़ित ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह का कहना है कि जांच में प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed