फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Surrounded by postal officials to stop payment complaint

पेमेंट रोकने की शिकायत से घिरे डाक अफसर

Fri, 13 May 2016 11:29 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 May 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। कॉल सेंटरों की आड़ में डाक विभाग के अधिकारी भी अपनी स्वार्थपूर्ति से नहीं चूक रहे। इसका खुलासा गुरुवार को मुख्य डाकघर में शहर के टेलीशॉपिंग सेंटर संचालक की शिकायत पर आई पोस्ट मास्टर जनरल (पीएमजी) आगरा की टीम के सामने भी हुआ। यह टीम स्थानीय डाक विभाग के अधिकारियों द्वारा गलत मंशा से टेलीशॉपिंग सेंटर का भुगतान रोकने की शिकायत पर आई थी। यह भुगतान सेंटर को ग्राहकों को भेजे गए सामान के बदले आता है, जिसे डाक विभाग उन्हें ऑडिट के बाद देता है।
विज्ञापन


लेबर कॉलोनी स्थित ओम शक्ति टेलीशॉपिंग के संचालक अमित श्रोतिय ने चीफ पीएमजी लखनऊ के यहां ई-मेल से शिकायत की थी, जिसमें कहा था कि हर महीने लाखों का राजस्व देने के बावजूद डाकघर के अधिकारियों का व्यवहार खराब है। उनके पार्सल बुकिंग के नौ लाख रुपये का पेमेंट रोक दिया गया है। इसकी शिकायत डाकघर के एएसपी से की गई तो वह अभद्रता पर उतारू हो गए। अमित का आरोप था कि वसूली के इरादे से उन्हें परेशान किया जा रहा है। सीपीएमजी ने उनकी शिकायत पर पीएमजी आगरा को कार्रवाई के निर्देश दिए। पीएमजी के निर्देश पर असिस्टेंट डायरेक्टर के नेतृत्व में आई टीम ने शिकायतकर्ता की मौजूदगी में जांच की। यहां एएसपी ने उल्टे शिकायकर्ता पर ही फर्जीवाड़े का आरोप लगा दिया था। विवाद बढ़ता देख एडी ने ओमशक्ति के पार्सल खोलकर देखे और एक ग्राहक से फोन पर बात भी की तो पार्सल सही बताए। शिकायतकर्ता के कहने पर पार्सल खोले गए तो डाकघर में खलबली मच गई। एडी ने शीघ्र ही फर्म का भुगतान करने का आदेश भी स्थानीय अधिकारियों को दिया था। हालांकि अधिकारियों का कहना था कि सॉफ्टवेयर की कमी से पेमेंट रुक गया था।
विज्ञापन



ठगी से लोग हुए सावधान, वापस आ रहे पार्सल

हाथरस। असली की जगह नकली सामान बेचने वाले कॉल सेंटर संचालकों की धोखेबाजी से अब ग्राहक भी सावधान हो गए हैं। शहर के मुख्य डाकघर में काफी संख्या में रोजाना कॉल सेंटरों द्वारा भेजे वाले पार्सल वापस आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहकों को ऑर्डर करने के बाद जैसे ही उन्हें यह मालूम पड़ रहा है कि कॉल सेंटर के जरिए मंगाए जाने वाले सामान नकली निकल रहे हैं तो वह अब मंगाए गए सामान को वापस भेज रहे हैं। अमूमन, शहर के मुख्य डाकघर से रोजाना करीब 400 पार्सल डिलीवर्ड किए जाते हैं, लेकिन इनमें से करीब 300 पार्सल रोजाना वापस आ रहे हैं। इससे डाक विभाग को भी काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। इधर, कॉल सेंटर संचालक वापस आने वाले सामान को किसी दूसरे ग्राहक को भेज रहे हैं। एएसपी टीपी सिंह ने बताया कि रोजाना करीब 300 पार्सल वापस आ रहे हैं। 


टीम ने सर्वर पर अपडेट किया रिकॉर्ड 
हाथरस। आगरा से शहर के मुख्य डाकघर में आई टीम ने शुक्रवार को भी जांच पड़ताल की। जांच टीम ने  बिजनेस पोस्ट पार्सल की डिलीवरी की रिपोर्ट सेंट्रल सर्वर पर अपडेट की गई। इस टीम द्वारा पार्सलों का पेमेंट डेट नोट सर्वर पर अपडेट किया गया। बता दें कि पिछले माह डाकघर के सीबीएस होने के बाद से कनेक्टिविटी की समस्या से जूझ रहे डाकघर में पार्सलों की ऑनलाइन फीडिंग नहीं हो पा रही थी, जिससे कॉल सेंटर संचालक पेमेंट रूकने की शिकायत कर रहे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed