फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Student sentenced to gang-raped jail

छात्रा से गैंगरेप के एक आरोपी को जेल भेजा

Mon, 01 Jan 2018 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Mon, 01 Jan 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
 Student sentenced to gang-raped jail
‌ग‌िरफ्तार - फोटो : Amar Ujala
कोतवाली क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज की छात्रा के साथ हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस बाकी दो आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। तीनों आरोपियों में से एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी रह चुका है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दसवीं कक्षा की छात्रा शनिवार को कॉलेज में प्रयोगात्मक परीक्षा देने गई थी। परीक्षा न होने पर वह घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान सादाबाद-जलेसर मार्ग जलेसर रेलवे स्टेशन पर बने रेलवे ओवर ब्रिज के पास छात्रा को दो नकाबपोश लोेगों ने जबरन खींचकर ब्रिज के ढलान पर खड़ी एक बोलेरो गाड़ी में बैठा लिया। छात्रा का आरोप है कि गाड़ी में तीन युवक पहले से बैठे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि गाड़ी में बैठे दो आरोपियों ने हथियारों के बल पर पहले गाड़ी में और उसके बाद जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। घटनास्थल से छात्रा का कॉलेज मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर था। आरोपियों ने छात्रा को लगभग चार घंटे अपने साथ रखा। बाद में तीन बजे वह उसे ब्रिज के दूसरे किनारे पर छोड़ गए और जाते   समय घटना की किसी को जानकारी देने पर परिवार का खत्म करने की धमकी दी। छात्रा रोती बिलखती अपने घर पहुंची। यहां उसने  घटना की जानकारी परिजनों को दी। शाम को अन्य परिजनों के आने के बाद वह कोतवाली जाने के लिए तैयार हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी दबंग किस्म हैं, इसलिए वह रात के करीब दस बजे छात्रा को लेकर कोतवाली आए। कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार ने इस घटना की सूचना देर रात उच्चाधिकारियों को देते हुए आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली में अभिषेक कुमार यादव उर्फ लकी भैया, रोहताश कुमार एवं उजागर सिंह के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया। इनमें से पुलिस ने रोहताश को रात में ही गिरफ्तार कर लिया। 
वहीं, आरोपियों में से अभिषेक यादव उर्फ लकी भैया पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुका है। पुलिस ने रोहताश को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed