{"_id":"573b5cbb4f1c1bd970ac6f92","slug":"stop-drinking-keeper-beat-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से रोकने पर दरोगा से मारपीट, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीने से रोकने पर दरोगा से मारपीट, हंगामा
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
महौ में पुलिस से अभद्रता की घटना के बाद मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। शाम होते ही शराबी सड़क, दुकान या किसी होटल, ढाबे पर शराब पीने लगते हैं। हाथरस जंक्शन पुलिस ने ऐसे ही कुछ शराबियों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने दरोगा से मारपीट कर दी, जिससे वहां अच्छा-खासा हंगामा खड़ा हो गया। इसके बाद हाथरस जंक्शन थाने का पूरा फोर्स मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
एसओ हाथरस जंक्शन अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि गांव महौ में एक शराब के ठेके के सामने घर में कुछ लोग शराब पिलाने का गोरखधंधा चलाते हैं। इसकी खबर पर थाने के दरोगा वहां गए थे। घर में शराब पी रहे लोगों को उन्होंने रोकने की कोशिश की। इस पर आरोपियों ने दरोगा के साथ पहले तो गाली-गलौज की, बाद में उनके साथ अभद्रता की। घर की महिलाएं भी सड़क पर आ गईं और अभद्रता करने लगीं। हमला करने वाले सभी आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही इन सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।