{"_id":"5b1c18474f1c1bf56e8b72b4","slug":"staying-in-a-live-in-with-a-relative-then-did-another-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदार के साथ लिव-इन में रहा, फिर कर ली दूसरी शादी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्तेदार के साथ लिव-इन में रहा, फिर कर ली दूसरी शादी
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने गुड़गांव में अपनी दूर की रिश्तेदार के साथ एक साल तक लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने के बाद इस साल 18 मई को चुपचाप दूसरी शादी रचा ली। इसका पता जब पीड़िता को चला तो वह शनिवार को आरोपी के गांव पहुंची और जमकर हंगामा किया। पुलिस पीड़िता को थाने ले आई, जहां उसने लिखित शिकायत पुलिस को देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पीड़िता के मुताबिक पहले पति से तलाश के बाद वह गुड़गांव में नौकरी कर रही थी। एक साल पहले आरोपी युवक के संपर्क में आई थी। नजदीकी बढ़ने पर दोनों ने गुड़गांव में साथ रहना शुरू कर दिया था। यही नहीं आरोपी ने आर्य समाज में पीड़िता के साथ शादी कर उसे अपनी पत्नी बना लिया। दोनों पति-पत्नी के तौर पर साथ रहने लगे। एक साल बाद पीड़िता गर्भवती हो गई।
आरोपी युवक 18 मई को बहन की शादी की बात कहकर गांव चला आया। यहां आकर उसने अपनी शादी रचा ली। शादी के बाद उसने पीड़िता से संपर्क एकदम खत्म कर दिया। आरोपी के रवैये में आए बदलाव से सदमे में आई पीड़िता ने इस बारे में पता किया तो आरोपी की दूसरी शादी का पता चला, जिससे उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। शनिवार को पीड़िता ने गांव में पहुंचकर जमकर हंगामा किया। वहीं पुलिस इस मामले में जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन
पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने उससे आर्य समाज में हुई शादी के प्रमाण मांगे हैं। आरोपी उसके साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहा था। वह उसके बच्चे की मां बनने वाली है, फिर भी पुलिस कार्रवाई से बच रही है। वहीं कोतवाल जगदीश चंद्र का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।