फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Silver screw implicated in theft , will again questioned

चांदी चोरी में फंसा पेच, फिर होगी पूछताछ

Sun, 24 Jan 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 24 Jan 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन

हाथरस। सर्राफ के घर से तीन हफ्ते पहले चोरी गई 25 किलो चांदी के मामले में पेंच फंस गया है। जिस आरोपी नौकर पर चांदी चोरी का शक सर्राफ को था, उस पर चांदी नहीं होने पर पुलिस अब उलझन में है। चोरी गई चांदी को बरामद करने के लिए पुलिस को कुछ सूझ नहीं रहा। इस मामले में पुलिस नये सिरे से पूछताछ शुरू कर सकती है। 

विज्ञापन

सर्राफ का कहना है कि उसके घर से नौ लाख रुपये की चांदी चोरी गई है। आरोपी अगर कोई और है तो पुलिस उसे पकड़कर चांदी बरामद करे। मालूम हो कि चोरी के आरोपी के परिजनों ने एएसपी से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा था। आरोपी के पिता ने कहा था कि बिना मुकदमा दर्ज किए पुलिस उनके बेटे को कैसे हिरासत में रखकर पूछताछ कर सकती है। यह मानवाधिकार हनन का मामला है। चांदी घर से ही चोरी हुई है, इसलिए सर्राफ के परिजनों से भी पूछताछ होनी चाहिए। 

विज्ञापन

हादसे में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

हाथरस। हतीसा बाईपास पर मेटाडोर को टक्कर मारने वाले अनुबंधित रोडवेज बस के चालक  के विरुद्ध मृत चालक की पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक सत्यवीर पुत्र वीरी सिंह निवासी टेड़ी बगिया, आगरा ने शुक्रवार सुबह मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया था। शनिवार को उसके परिजनों ने थाना हाथरस गेट पहुंचकर आरोपी चालक के विरुद्ध मुकदमा कायम कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed