फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Shot in Sabadabad, villagers injured

सादाबाद में गोली मारकर ग्रामीण को किया घायल 

Sat, 07 Apr 2018 11:58 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद हाथरस। Updated Sat, 07 Apr 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
Shot in Sabadabad, villagers injured
gun
कोतवाली क्षेत्र के गांव जटोई में शनिवार की रात करीब नौ बजे एक ग्रामीण को कुछ लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। घायल को सीएचसी सादाबाद लाया गया। जहां खबर लिखने तक उसका उपचार जारी था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक विजयपाल (45 वर्ष)पुत्र प्रेम सिंह निवासी गढ़ी अंचा का भुर्रका का गांव में इंटर और डिग्री कॉलेज है। इनकी गांव के कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही है। विजयपाल का कहना है कि सादाबाद से कार द्वारा अपने गांव जा रहे थे। गांव जटोई में उन्हें कोई परिचित व्यक्ति मिला। उसके पास रुक गए। रात करीब नौ बजे वह जटोई से अपने गांव के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


तभी रास्ते में उनके ही गांव के दो आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट की। इन लोगों ने फायरिंग भी कर दी, जिससे उसके कंधे में गोली लग गई। विजयपाल को घायल अवस्था में सीएचसी सादाबाद लाया गया। वहां उसके परिजन भी आ गए। जहां से गंभीर हालत में उसे आगरा रेफर करने की तैयारी चल रही थी। विजयपाल का आरोप है कि जिन लोगों ने उन पर हमला किया, उनसे उनकी पुरानी रंजिश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed