फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sexual harrasement of child

पांच साल के बच्चे से कुकर्म की कोशिश

Mon, 28 Mar 2016 12:10 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। पांच साल के मासूम बच्चे के साथ उसी के गांव के युवक ने कुकर्म की कोशिश की। बच्चे ने जब युवक की नापाक हरकत के बारे में परिजनों को बताया तो वे सन्न रह गए। परिजनों ने थाना हाथरस गेट पुलिस से शिकायत करते हुए आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने को कहा है। वहीं पुलिस आरोपाें की जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है। 
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि गांव के ज्यादातर बच्चे भट्ठे के पास खेलते रहते हैं। रविवार दोपहर बाद जब उनका बच्चा खेलकर घर लौटा तो उसने गांव के एक युवक पर भट्ठे से दूर ले जाकर कपड़े उतारने का आरोप लगाया। बच्चा दर्द से कराह रहा था। परिजनों को कुकर्म की आशंका लगी तो उन्होंने सही से बच्चे के शरीर की जांच की।
विज्ञापन


शरीर के पिछले हिस्से में जख्म देखकर परिवार के लोग हैरत में पड़ गए। थाने पहुंची बच्चे की ताई ने कहा कि भट्ठे के पास खेलने वालों में लड़कियां भी रहती हैं। गांव के दबंग परिवारों के युवक नशा करने के आदी हैं जो वहां घूमते रहते हैं। इस घटना के बाद से किसी बच्चे को वहां नहीं जाने दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने अपनी शिकायत थाना पुलिस से की है। हालांकि पुलिस ने देर शाम तक बच्चे का चिकित्सकीय परीक्षण नहीं कराया था। इससे यह साफ नहीं हो सका कि बच्चे के साथ कुकर्म किया गया या केवल कोशिश की गई। एसएसआई एमएस भाटी का कहना है कि शिकायत के बाद आरोपों की जांच की जा रही है। जल्द ही बच्चे का मेडिकल भी कराया जाएगा। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed