फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sex abuse for months after the name of the boat re-issue

नौक री दिलाने के नाम पर महीनों तक यौन शोषण

Sun, 14 May 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस। Updated Sun, 14 May 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Sex abuse for months after the name of the boat re-issue
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। आगरा जिले की रहने वाली एक विवाहिता रविवार शाम को मुरसान थाने पहुंची और थाना क्षेत्र के रहने वाले एक शख्स पर नौक री दिलाने के नाम पर आठ महीने तक यौन शोषण करने का आरोप लगाकर पुलिस अधिकारियों में खलबली मचा दी। महिला ने आरोपी पर उसका अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया। महिला ने यह भी कहा कि उसके पेट में पल रहा बच्चा भी आरोपी का है।
विज्ञापन


महिला ने कहा कि आरोपी से उसकी जान-पहचान फोन पर बातचीत से हुई थी। इसके बाद आरोपी ने 30 वर्षीय शादीशुदा महिला को नौकरी दिलाने का झांसा दिया और नजदीक आता गया। वह विवाहिता को कभी आगरा तो कभी मथुरा ले जाता। इस बीच उसने महिला को झांसा देकर उससे अवैध संबंध स्थापित कर लिए। नौकरी नहीं मिलने पर महिला का भरोसा टूटता गया और दोनों के बीच खींचतान शुरू हो गई। एक दिन महिला को पता चला कि आरोपी गोल-गप्पे बेचता है और उसने झांसा देकर महिला का शोषण किया है। इसके बाद उसने आरोपी के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्णय लिया। महिला ने संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया है।
विज्ञापन


वह अब वीडियो वायरल होने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। यही नहीं महिला छह महीने की गर्भवती भी है। महिला ने दावा किया उसके पेट में पल रहा बच्चा आरोपी युवक का है। महिला ने पुलिस अधिकारी से कहा कि वह अगर चाहें तो बच्चे का डीएनए परीक्षण करा सकते हैं। पुलिस ने महिला की फरियाद अनसुनी कर दी और उसे आगरा में मुकदमा दर्ज कराने को कहा। हालांकि इसके बाद मुरसान पुलिस ने आरोपी को दबोचकर हिरासत में ले लिया। मुरसान एसओ रमाकांत पचौरी का कहना है कि घटनास्थल आगरा होने के कारण इस मामले में आगरा थाने में ही मुकदमा दर्ज किया जा सकता है, जबकि कुछ दिन बीते ही सरकार ने निर्देश जारी किया था कि किसी थाने से किसी फरियादी को लौटाया नहीं जाएगा। मुकदमा दर्ज कर संबंधित थाने को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed