फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sense of getting a hellfire near the post mortem house

पोस्टमार्टम हाउस के पास नरकंकाल मिलने से सनसनी

Fri, 26 May 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस। Updated Fri, 26 May 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Sense of getting a hellfire near the post mortem house
मौत
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र पुलिस ने देर शाम मेंडू रोड पर पोस्टमार्टम हाउस के नजदीक झाड़ियों से एक नरकंकाल बरामद किया है। कंकाल पर कुछ मांस ही बाकी रह गया था। बाकी कुत्तों ने चट कर दिया था। पुलिस देर शाम इसके बारे में छानबीन में जुटी थी।
विज्ञापन


पुलिस को देर शाम कुछ लोगों ने सूचना दी थी कि कुत्ते एक लाश को खींचते हुए पोस्टमार्टम हाउस के नजदीक ले जा रहे हैं। सूचना पर कोतवाल हाथरस गेट रजनेश तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को टॉर्च जलाकर और गाड़ियों की रोशनी में खोजने की कोशिश की। इसके बाद पोस्टमार्टम हाउस के बराबर झाड़ियों में एक नरकंकाल पड़ा मिला। इस कंकाल पर कपड़े भी मौजूद थे और यह कपड़े गीले थे। कंकाल को देखने से ऐसा लग रहा था कि शव कई दिन पुराना है। इसे किसी तालाब या नाले से निकालकर कोई चुपचाप पोस्टमार्टम हाउस के बराबर वाले प्रतीक्षालय में रख गया है।
विज्ञापन


प्रतीक्षालय की सीढ़ियों पर कुत्तों द्वारा शव को घसीटने के निशान भी पुलिस को मिले। पुलिस पंचनामा भरकर इस नरकंकाल का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही थी और यह पता करने की कोशिश कर रही थी कि आखिर यह लाश यहां आई कैसे और यह लाश किसकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed