फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   SDO become power imposed 35 thousand -lime

बिजली एसडीओ बन लगाया 35 हजार का चूना

Mon, 22 Feb 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन

सिकंदराराऊ। स्कूल में बिजली लगवाने के नाम से एक कथित एसडीओ ने स्कूल प्रबंधक को पैतीस हजार का चूना लगा दिया।  ठगा गया पूरा पैसा टूंडला की एसबीआई शाखा में एक महिला के खाते में मंगाया गया। पीड़ित ने कोतवाली में साइबर क्रईम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन

बता दें कि नगर के मौहल्ला कुरेशियान निवासी आई यू खान के एसके डिग्री कॉलेज सकरा के प्रवंधक हैं। कुछ दिन पूर्व वे जलेसर में बिजली दफ्तर स्कूल में बिजली का कनक्शन लगावाने गये थे। वहां पर जानकारी के लिये अपना मोबाईन नम्बर दे आये। 14 फरवरी को उनके नम्बर पर सतेन्द्र सिंह  एसडीओ हाइड्रिल नाम से फोन आया कि उनका बिजली का कनेक्शन लग जायेगा बीस हजार रुपया पूनम धाकरे महिला के खाते में एसबीआई ब्रांच टूंडला में ट्रांसफर कर दें। खान ने अपने सिकंदराराऊ एसबीआई ब्रांच से बीस हजार रुपया ट्रांसफर कर दिया। इसके दो दिन बाद फोन आया कि पंद्रह हजार रुपया और ट्रांसफर कर दो जल्दी काम हो जायेगा। परेशान खान ने पीएनबी के माध्यम से पंद्रह हजार रुपया भी ट्रांसफर करा दिया। इसके पश्चात कथित एसडीओ का फोन उठना बंद  हो गया। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि इस नाम का कोई एसडीओ जलेसर में नहीं है। साइबर तरीके से की गई ठगी की रिपोर्ट कोतवाली पुलिस ने दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed