फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sarvant was master Mind of Loot

नौकर ही निकला लूट का मास्टर माइंड

Mon, 12 Mar 2018 12:21 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Mon, 12 Mar 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sarvant was  master Mind of Loot
आरोपियों के साथ पुलिस लाइन में चोरी का खुलासा करते एसपी।  - फोटो : Amar Ujala
हाथरस जंक्शन पुलिस ने लाड़पुर के पास 24 जनवरी को फोटो स्टूडियो मालिक से कैमरे आदि सामान की लूट का खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक स्टूडियो पर काम करने वाला नौकर ही पूरी वारदात का मास्टर माइंड था। उसने अपने बहनोई के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से लूटे गए कैमरे आदि सामान बरामद कर लिया है। इसमें एक कैमरा डेढ़ लाख रुपये तो दूसरा कैमरा 35 हजार रुपये कीमत का है। इसके अलावा दो कैमरा स्टैंड, दो छाते और एक एंड्रायड मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। 
विज्ञापन


एसपी घुले सुशील ने वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी करणवीर सिंह पुत्र रमेश कुमार निवासी मोहब्बतपुरा, थाना हाथरस जंक्शन, जलेसर स्थित आकाश फोटो स्टूडियो पर काम करता था। यह स्टूडियो सोनू का है। सोनू की दुकान अच्छी चल रही थी। करणवीर अपनी अलग दुकान करना चाहता था। उसनें अपने बहनोई जितेंद्र उर्फ सुभाष पुत्र सत्यपाल निवासी मलहै, थाना हाथरस जंक्शन, अजय कुमार पुत्र एदल सिंह निवासी खेड़ा रती थाना हाथरस जंक्शन और जीतू उर्फ जितेंद्र पुत्र तालेवर सिंह निवासी खेड़ा रती, हाथरस जंक्शन के साथ मिलकर एक योजना बनाई।
विज्ञापन


करणवीर को छोड़कर बाकी आरोपी 12 जनवरी को सोनू के स्टूडियो पहुंचे और लाड़पुर में 24 जनवरी की एक शादी की बुकिंग की। आरोपियों ने सोनू को एडवांस के तौर पर एक हजार रुपये भी दिए। सोनू को भी शादी का निमंत्रण दिया। सोनू 24 जनवरी को वीडियोग्राफी के लिए दो कैमरे, स्टैंड आदि लेकर जलेसर पहुंचा। शादी समारोह में पहुंचने से पहले ही गंगौली पुल पर आरोपियों ने उसे लूट लिया। लूट के दौरान सोनू की दुकान पर काम करने वाले करणवीर ने हेलमेट पहनकर अपनी पहचान छिपा रखी थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी रविवार सुबह लूटे गए सामान को बेचने ले जा रहे थे। तभी भिलोखरा चौराहे के पास उन्हें दबोच लिया गया और लूटा गया सारा सामान बरामद कर लिया गया। प्रेसवार्ता में एएसपी अरविंद कुमार और एसएचओ जगदीश चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed