{"_id":"5766daa84f1c1bdd5a11bb37","slug":"santra-bicchu-gang-gangster-on-three-shatiron","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतरा-बिच्छू गिरोह के तीन शातिरों पर गैंगस्टर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संतरा-बिच्छू गिरोह के तीन शातिरों पर गैंगस्टर
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। थाना हाथरस गेट पुलिस नगला सिंगी में एक परिवार पर कहर बरपाकर पांच अप्रैल की रात को लूटपाट करने वाले अंतर्जनपदीय संतरा-बिच्छू गिरोह के तीन शातिर बदमाशाें पर गैंगस्टर लगाने की कार्रवाई कर रही है। थानाध्यक्ष के मुताबिक तीनों बदमाशों का लंबा-चौड़ा अपराधिक इतिहास है। इन बदमाशों को पुलिस ने चार मई को कछपुरा के पास हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गिरोह के सदस्य हाथरस के मोहल्ला श्रीनगर नई बस्ती में किराए पर रह रहे थे।
गिरोह हाथरस, एटा और आगरा सहित आसपास के कई जिलों में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता रहा है। गिरोह के सदस्य आबादी क्षेत्र से बाहर के मकानाें को निशाना बनाते हैं, जिससे इन्हें भागने में आसानी हो। लूटपाट करने के साथ ही यह परिवार के सदस्यों के साथ लाठी-डंडाें से जमकर मारपीट करते हैं, जिससे दहशत कायम कर यह आसानी से लूट का माल ले जा सकें। नगला सिंगी में बदमाशों ने एक घर में लूटपाट करने के बाद मकान मालिक के सभी दांत तोड़ दिए थे।
पुलिस ने चार मई को कछपुरा के पास मुठभेड़ के बाद वजीर पुत्र हजारी उर्फ बिंदु बंजारा और मुन्ना उर्फ मुंजनमिया बंजारा पुत्र मुंशी निवासीगण नगला आम, जलेसर, एटा को पकड़ा था। इसके कुछ दिन बाद पुलिस ने गैंग के सरगना संतरा पुत्र मुुंशी को भी दबोच लिया था। पुलिस को अभी भी जलेसर निवासी शौकीन पुत्र हजारी और सिंधा उर्फ बिच्छू पुत्र रिसाल निवासी निधौली कलां, एटा की तलाश है।