{"_id":"59dfaef74f1c1bcc538b7184","slug":"salesmen-sentenced-to-two-murder-looted-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन की हत्या-लूट के दो आरोपी भेजे जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेल्समैन की हत्या-लूट के दो आरोपी भेजे जेल
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मेंडू रोड पर पूर्व सपा विधायक देवेंद्र अग्रवाल के भतीजे के पेट्रोल पंप पर सेल्समैन की हत्या और लूटपाट के दो आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें अलीगढ़ जेल भेज दिया गया। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार आरोपी उसकी पकड़ में होंगे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद आसपास जिलों में की गई लूट की वारदातों का खुलासा करने का भरोसा भी दिला रही है। गुरुवार को मथुरा के आला पुलिस अधिकारियाें ने पकड़े गए बदमाशों से देर तक पूछताछ की।
पकड़े गए बदमाशों में मुकेश उर्फ छोटू निवासी समदपुर थाना सादाबाद हाल निवासी दया गार्डन हनुमान नगर थाना सिकंदरा आगरा, शेखर पुत्र राजवीर शर्मा निवासी धनौली चिनौली थाना अकराबाद अलीगढ़, सचिन पुत्र पूरन सिंह निवासी गढ़ी हरिया थाना सादाबाद हाल निवासी दया गार्डन हनुमान नगर थाना सिकंदरा आगरा हैं। इसमें से सचिन का उपचार बागला जिला अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच चल रहा है, जबकि मुकेश और शेखर को गुुरुवार को जेल भेज दिया गया। आरोपियों से पूछताछ के बाद कई बड़ी वारदातों का सुराग पुलिस के हाथ लगे है। इसमें से लूट की कुछ वारदातें मथुरा-वृंदावन में की गई हैं। मथुरा के एसपी ग्रामीण आदित्य कुमार शुक्ल और सीओ राकेश कुमार अपनी टीम के साथ कोतवाली हाथरस गेट पहुंचे और काफी देर तक जांच पड़ताल की। गुरुवार को कोतवाली पुलिस और एसओजी आरोपियों के फरार साथियों दीपक निवासी गंगाराम गली धौली प्याऊ मथुरा स्थायी निवासी ग्राम तंतुरा थाना हाईवे मथुरा, कान्हा निवासी घूंचा सादाबाद हाथरस, राजन निवासी शिवजी नगला थाना हाईवे मथुरा की तलाश में दबिश देने में जुटी रही। पुलिस का दावा है कि वह आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी।
मालूम हो कि पेट्रोल पंप पर वारदात के चंद घंटों के अंदर ही पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि तीन अभियुक्त भाग निकले थे। आरोपियों को दबोचकर हत्या और लूट का खुलासा कर दिया था। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने दो असलहे और कारतूस के अलावा लूटे गए मोबाइल फोन, नकदी और जेवर भी बरामद किए थे। पुलिस का कहना है कि बीते दिनों शातिर बदमाशों ने हाथरस के अलावा अलीगढ़ और मथुरा जिलों में भीतर लूटपाट और हत्या की आधा दर्जन वारदातों को अंजाम दिया है।