फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ruckus district hospital patients

जिला अस्पताल में मरीजों का हंगामा

Wed, 18 May 2016 11:43 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 18 May 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Ruckus district hospital patients
महिलाओं की लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। गर्मी के मौसम में सरकारी अस्पतालों में उमड़ रही है, लेकिन भीड़ के आगे सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाएं  गड़बड़ा रही हैं। बुधवार को भी इस बात को लेकर महिला जिला अस्पताल में मरीजों ने हंगामा किया। 
विज्ञापन


भीषण रूप से पड़ रही गर्मी में संक्रामक रोगों के फैलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। पर्चा बनवाने से लेकर दवा वितरण काउंटर और चिकित्सकों के कमरों में बड़ी संख्या में मरीज आ रहे हैं। बुधवार को जिला महिला अस्पताल में सुबह से ही महिला रोगियों की काफी भीड़ थी। हालात ये थे कि चिकित्सक के कमरे के बाहर काफी लंबी लाइन लगी हुई थी। ऐसे में अचानक चिकित्सक कुछ देर के लिए ड्यूटी से गायब हो गईं। काफी देर तक जब चिकित्सक की कुर्सी खाली रही तो मरीजों में काफी रोष पैदा हो गया। महिला मरीजों ने चिकित्सक पर इसी तरह बार बार ड्यूटी से गायब होने का आरोप लगाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। किसी तरह अस्पताल के कर्मचारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। इस दौरान चिकित्सक के लौट आने के बाद लोग शांत हो गए। 
विज्ञापन


-चिकित्सक के बार-बार गायब होने के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर ऐसा हो रहा है तो वह इसकी जांच कराएंगी। 
- डॉ. कंचन अग्रवाल, सीएमएस, महिला अस्पताल 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed