फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Robbers pluck the teath of man by apparatus

मकान मालिक के प्लास से उखाड़े दांत, लूटपाट भी कीे

Wed, 06 Apr 2016 11:59 PM IST
ब्यूराे/ अमर उजाला, हाथरस
ब्यूराे/ अमर उजाला, हाथरस Updated Wed, 06 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Robbers pluck the teath of man by apparatus
प्ला‍स ‌ - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला सिंगी में मंगलवार आधी रात के बाद बदमाशों ने एक मकान पर धावा बोलकर एक दंपति की बेरहमी से पिटाई की और मकान मालिक के दांत प्लास से उखाड़ दिए। इसके बाद हजारों की नकदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान समेटकर कर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल दंपति को उपचार के लिए पहले बागला जिला अस्पताल उसेक बाद आगरा रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


बदमाशों ने बीती रात नगला सिंगी में नरेश के मकान पर धावा बोल दिया। उसके बाद नरेश और उसकी पत्नी गुड्डी देवी को बंधक बना लिया। फिर दोनाें की बेरहमी से
पिटाई की गई। उन्हाेंने  नरेश के दांत भी प्लास से उखाड़ लिए। बदमाशों ने गुड्डी और उसके पति को फांसी से लटका कर जान से माने की धमकी देकर कीमती सामान, जेवर, रुपये आदि अपने कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन


 घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सोमी पुत्र सोनिया निवासी नगला सिंगी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मारपीट और लूटपाट का मुकदमा दर्ज किया है। बताते हैं कि वारदात को अंजाम देने से पूर्व बदमाशों ने गांव के पास चल रहे जेर्के इंट उद्योग के श्रमिकाें के साथ भी मारपीट एवं लूटपाट की। कोतवाली हाथरस गेट के प्रभारी निरीक्षक कुशलपाल सिंह ने बताया कि मामला लूट का नहीं, बल्कि रंजिश का लगता है। जांच के बाद ही सारे मामले का खुलासा हो पाएगा। उन्हाेंने बताया कि श्रमिकाें की ओर से पुलिस को किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक और वारदात से पुलिस को चुनौती
शहर की रावत नगर कॉलोनी में हुई लूट और हत्या के मामले में अभी आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं। इससे पूर्व भी नगला सिंगी में वारदात कर बदमाश पुलिस को चुनौती दे चुके हैं। इसके बावजूद इन वारदाें के तमाम खुलासे नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed