{"_id":"57813d064f1c1b6f0c7fd40f","slug":"robbers-attack-on-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक-क्लीनर को पीटा, फायरिंग में दो लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक-क्लीनर को पीटा, फायरिंग में दो लोग घायल
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Sat, 09 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
लूट का छविचित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ से शुक्रवार रात पशु बेचकर आगरा जा रहे केंटर चालक को कार सवार बदमाशों ने लूटने की कोशिश की। घटना स्थल ढाबा होने के कारण बचाव में आए लोगों ने पर भी बदमाशों ने फायरिंग करते हुए चालक-क्लीनर के साथ जमकर मारपीट की और केंटर के शीशे तोड़ दी।
इधर, बदमाशों की फायरिंग में ढाबे का चौकीदार और वहां खड़े एक लोडर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान लोगों ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को दबोच लिया और दो बदमाश वहां से भाग गए। घायलाें को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस ने आगरा निवासी चालक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शानू पुत्र यूनिस खां निवासी मोहल्ला टोला कस्बा शमशाबाद, आगरा अपने पशु लेकर अलीगढ़ आया था। देर रात करीब एक बजे वह अलीगढ़ से लौट रहा था। आरोप है कि कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर केंटर रोकने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बदमाशों के दबाव में वह केंटर को राधिका ढाबा परिसर में ले गया। पीछा करते हुए बदमाश भी आ गए। गुस्साए बदमाशों ने केंटर चालक-क्लीनर से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
इस दौरान ढाबे पर मौजूद लोग बचाव करने आए तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसमें ढाबे के चौकीदार वीरेंद्र पुत्र बंगाली निवासी रूहल की बाजू तथा होटल पर खड़े लोडर के चालक विजय सिंह के गाल पर गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा। फायरिंग से मौके पर भगदड़ मच गई। वहीं, मौजूद लोगों ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को दबोच लिया और जमकर पिटाई कर दी।
बाद में लोगों ने सूचना पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम भूरा पाठक पुत्र राजवीर पाठक निवासी बसगोई थाना सासनी व सोनू रावत पुत्र ओमप्रकाश निवासी बैरामगढ़ी थाना इगलास बताया है। आरोपियों ने मौके से भागे अपने साथियों के नाम दीपेश निवासी सीतापुर थाना इगलास व देवेंद्र निवासी इगलास बताए हैं। पुलिस ने धारा 307, 393 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।