फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Rickshaw driver picked up in suspicion of stealing purse

पर्स चोरी करने के शक में रिक्शा चालक को उठाया

Thu, 23 Nov 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Thu, 23 Nov 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Rickshaw driver picked up in suspicion of stealing purse
डेमो पिक
एक महिला का पर्स गुम होने पर उसके परिवार के लोगाें ने रिक्शा चालक पर शक जताया और उसे घर से उठा लिया। आरोपी चालक को थाने ले जाने की बात कहकर घर से ले आए और थाने न ले जाकर अज्ञात स्थान पर ले गए।
विज्ञापन


थाने पहुंचे चालक के परिजनों ने जब वहां चालक को नहीं पाया तो उनके होश उड़ गए। रोते-बिलखते परिजनों ने पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने जब जांच-पड़ताल शुरू की तो आरोपियों ने रिक्शा चालक को छोड़ दिया। 
विज्ञापन


दरअसल, लहरा निवासी रिक्शा चालक ने बुधवार को एक परिवार  के लोगों को साकेत कॉलोनी तक छोड़ा था। इस रिक्शे में महिलाएं भी बैठीं थी और एक महिला के पास पर्स था, जिसमें दस हजार रुपये की रकम थी। घर पहुंचने पर जब महिला को पर्स नदारद मिला तो उसने रिक्शा चालक पर शक जताया। परिवार के लोग किसी तरह रिक्शे वाले का पता लगाकर गुरुवार सुबह उसके घर पहुंच गए और जबरन बाइक पर बैठाकर थाने ले जाने की बात कहकर उसे अगवा कर लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद जब चालक के परिजन थाने पहुंचे तब उन्हें चालक को अगवा किए जाने की आशंका सताने लगी। परिजनों को लगा कि चालक को ले जाने के बाद उनके साथ कहीं मारपीट तो नहीं की जा रही। पुलिस ने मामला संज्ञान में आने के बाद जांच-पड़ताल शुरू कर दी। इसकी भनक आरोपियों को लग गई और उन्होंने चालक को तुरंत छोड़ दिया। चालक ने बताया कि उनके साथ मारपीट नहीं की गई। दो लोग जबरन उन्हें बाइक पर बैठाकर ले गए थे। काफी देर तक पर्स के बारे में पूछताछ करने के बाद उन्हें छोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में लिखित शिकायत नहीं मिलने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed