{"_id":"573610784f1c1b7159919bda","slug":"rameshwar-police-raiding-the-house-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामेश्वर के घर फिर पुलिस की दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामेश्वर के घर फिर पुलिस की दबिश
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। सपा विधायक देवेंद्र अग्रवाल के बेटे रजत अग्रवाल पर 27 मार्च 2013 को जानलेवा हमले के आरोप में फरार चल रहे पांच आरोपियों में से तीन आरोपियों के यहां पुलिस ने शुक्रवार को फिर दबिश दी। जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय के घर के अलावा विधिपुर और बाघऊ में भी पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों की तलाश की।
दोपहर करीब तीन बजे पुलिस रामेश्वर उपाध्याय के आगरा रोड स्थित आवास पर पहुंची। इस बार रामेश्वर के घर जिस अंदाज में दबिश दी गई, वह पहले वाले पुलिस के अंदाज से एकदम अलग था। इस बार भारी भरकम पुलिस बल की जगह कुछ सिपाहियों के साथ सदर कोतवाल मनोज शर्मा ने ही दबिश दे दी। दबिश भी ऐसी कि किसी को भनक तक नहीं लगी। चंद मिनटों में ही पुलिस दबिश देकर लौट भी आई। पुलिस को यह आशंका थी कि रामेश्वर अपने घर पर नहीं हैं। ऐसे में वहां दबिश का कोई बड़ा फायदा पुलिस को मिलने वाला नहीं था। सदर कोतवाल मनोज शर्मा के मुताबिक उन्होंने हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव विधिपुर में आरोपी नरेंद्र उर्फ गोली पुत्र पन्नालाल और गांव बाघऊ में हरिओम पुत्र रमेश चंद्र के यहां भी दबिश दी। इस दौरान हाथरस जंक्शन पुलिस भी साथ मौजूद रही। इस मामले में बाकी बचे दो आरोपियों महमूदपुर जाटान, चंदपा के राजेश शर्मा पुत्र अश्वनी शर्मा और ध्रुव शर्मा पुत्र राजनलाल शर्मा निवासी नगला मल्लू, मुरसान के घर पुलिस नहीं पहुंची। छह मई को दबिश के बाद बसपा नेताओं के हंगामा करने पर पुलिस ने इस मामले में चुप्पी साध ली थी। पुलिस पर दोबारा दबिश देने का दबाव बढ़ता जा रहा था। कोर्ट ने पांचों आरोपियों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। कोर्ट ने सभी को 15 जून तक हाजिर करने के आदेश पुलिस को दिए हैं। कोर्ट में सरेंडर नहीं करने की स्थिति में आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस को करनी होगी।