जाम लगाने पर ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। चंदपा थाना क्षेत्र के गांव कछपुरा, नगला ओझा और नगला बिहारी के ग्रामीणों ने शुक्रवार दोपहर को नेशनल हाईवे जाम कर दिया। ग्रामीण एक मामले में गांव के कुछ लोगाें पर कार्रवाई से नाराज थे। हाईवे जाम होने पर चंदपा और सादाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ सादाबाद नरेंद्र देव भी पहुंचे। पुलिस ने जाम लगाने वाले 15 लोगों और 60-70 नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
चंदपा पुलिस के मुताबिक ग्रामीणों से देर तक पुलिस अधिकारियों की नोक-झोंक हुई, लेकिन उन्होंने जाम नहीं खोला। कुछ ग्रामीणों ने सड़क पर पत्थर भी फेंके। जाम लगने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में सीओ सादाबाद भी मौके पर पहुंच गए और जाम खुलवाने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने ग्रामीणाें को समझाया कि जाम लगाने से किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता। जाम लगाना कानूनन अपराध है। हालांकि कुछ देर बाद जाम खोल दिया गया। चंदपा थाने के एसआई रमाकांत शर्मा ने कछपुरा निवासी सोनू, भवानी, गुड्डू, नंदकुमार, प्रमोद, रिंकू, योगेंद्र, राजेश पाठक, मधु, आरती, धर्मेंद्र और नगला ओझा निवासी प्रदीप, श्यामसुंदर व नगला बिहारी के विशंभर और सुरेश और करीब 60-70 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 336, 353 और 341 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।