फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Pushpendra massacre: Dashashin looking for accused, one dead

पुष्पेंद्र हत्याकांडः आरोपियों की तलाश में दबिशें, एक दबोचा

Tue, 14 Mar 2017 11:43 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Tue, 14 Mar 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
पुष्पेंद्र हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तेजी से शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सीओ इगलास के नेतृत्व में अलीगढ़ पुलिस की टीम ने मंगलवार को सादाबाद और सहपऊ में आठ जगह दबिशें दीं। पुलिस ने पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल के घर पर भी दबिश दी। बुढ़ाइच से पुलिस एक आरोपी रंजीत सिंह यादव को दबोचा है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हत्याकांड में रंजीत का नाम प्रकाश में आया है।  सीओ इगलास पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों की तलाश में गुटहेरा, सलेमपुर, बुढ़ाइच, सहपऊ, मढ़ाका के अलावा सादाबाद और हाथरस में भी दबिश दी गई। श्रीवास्तव का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। जल्द ही कई और ठिकानों पर दबिश दी जाएंगी।
विज्ञापन


जल्द से जल्द बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। मालूम हो कि बीते दिनों सीओ इगलास ने मानिकपुर में घटनास्थल का निरीक्षण किया था। इसके बाद उन्होंने मृतक के पिता और भाई के बयान भी दर्ज किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुष्पेंद्र की हत्या के आरोप में पिता रामहरि की शिकायत पर पूर्व सपा विधायक देवेंद्र अग्रवाल, उनके भाई राकेश अग्रवाल, भतीजे अतुल अग्रवाल, बेटे चंदन अग्रवाल और सहपऊ ब्लॉक प्रमुख विनीत गुप्ता के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। हाथरस पुलिस इस मामले में विनीत गुप्ता समेत चार लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है। हत्याकांड के चंद रोज बाद ही इस मामले की विवेचना हाथरस से अलीगढ़ स्थानांतरित कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed