फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Punishment of wife-in-laws in Court premises hathras

कोर्ट परिसर में पत्नी-ससुर को धुना, वकीलों पर लहराया तमंचा

Thu, 13 Jul 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Thu, 13 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Punishment of wife-in-laws in Court premises hathras
अदालत - फोटो : Amar Ujala
पति से विवाद के कारण गुरुवार को कोर्ट में तारीख पर पहुंची महिला और उसके वृद्ध पिता को कोर्ट परिसर में ही आरोपी पति, जेठ और उनके एक साथी ने जमकर धुन दिया। मारपीट में वृद्ध के घायल होने पर आरोपियों ने लड़की के पक्ष में आए एक वकील को भी धुन डाला। इससे कोर्ट में मौजूद दूसरे वकील एकजुट हो गए, उन्होंने आरोपियों को दबोच लिया और पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों में से एक शख्स के पास तमंचा था। वह तमंचा लहराते हुए मौके से भाग निकला। इसके बाद कुछ वकीलों ने आरोपियों के वकील के बिस्तर पर जाकर विरोध जताया। वकीलों के दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति और जेठ को हिरासत में ले लिया है।       
विज्ञापन


सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव गुरैठा के श्यौदान सिंह पुत्र गिरधारी ने अपनी बेटी मीना की शादी 24 जनवरी 2011 को अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र की शंकर बिहार कॉलोनी निवासी महेंद्र पुत्र परसादीलाल से की थी। शादी के चार तीन बाद ही पति, पत्नी आपसी विवाद के बाद अलग रहने लगे थे। मीना ने महेंद्र के विरुद्ध सिकंदराराऊ में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं, हाथरस में गुजारा भत्ते के लिए पारिवारिक न्यायालय में वाद दायर किया था। गुजारा भत्ते को लेकर दायर इस वाद की सुनवाई एडीजे एफटीसी द्वितीय की अदालत में हो रही है। गुरुवार को तारीख पर महेंद्र, उसका भाई सोहन आदि लोग हाथरस आए थे। वहीं मीना और उसके पिता श्यौदान सिंह भी तारीख पर पहुंचे थे।
विज्ञापन


हैरत की बात यह है कि सुनवाई के बाद झगड़े से कुछ पहले दोनों पक्ष तलाक के लिए सहमत हो गए। दोनों पक्ष के वकील राजीनामे के लिए कागजात भी तैयार कराने में जुट गए। राजीनामे की बात तय होने के बाद दोनों पक्ष के लोग कोर्ट से वकील के बिस्तर की ओर आ रहे थे। हनुमान मंदिर के चबूतरे पर मीना और उसके पति महेंद्र के बीच कुछ कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। महेंद्र, उसके भाई सोहन व इनके एक साथी ने मीना और उसके पिता श्यौदान को पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि श्यौदान को जोर से धक्का दिया गया, जिससे वह मंदिर के 10 फीट ऊंचे चबूतरे से नीचे आकर गिरे और सिर में चोट लग गई। मीना के पक्ष के वकील ने आरोपियों को ऐसा करने से रोका तो वह वकील पर भी हमलावर हो गए। वकील को घिरता देख दूसरे वकील एकजुट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने तीनों आरोपियाें को पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों में से एक ने अचानक तमंचा निकाल लिया और दौड़ लगा दी। कुछ वकीलों ने उसे रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वह हाथ नहीं आया। सूचना पर यूपी 100 मौके पर पहुंच गई और आरोपियों को थाने ले आई। आरोपियों को पकड़े जाने के बाद दो वकील आरोपी पक्ष के वकील के बिस्तर पर पहुंचे और उन्हें कोसना शुरू कर दिया। यह आरोपी पक्ष के वकील के साथी वकीलों को बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने विरोध जताने पहुंचे वकीलों पर हमला बोल दिया।


मारपीट में दोनों वकीलों के कपड़े फट गए और काफी चोट भी पहुंची। पुलिस ने इन दोनों का भी चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। आरोपी महेंद्र और सोहन का कहना था कि मीना ने उन पर हाथ उठाया, जिसके बाद मारपीट शुरू हुई। इससे पहले भी सिकंदराराऊ में मीना और उसके परिजन मारपीट कर चुके हैं। खबर लिखे जाने तक इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। देर शाम तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी। कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी ने बताया कि तहरीर अभी नहीं मिली है। कुछ देर में तहरीर मिल जाएगी, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed