फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Principal Slaped a girl

प्रिंसिपल के थप्पड़ से छात्रा के कान में चोट

Wed, 06 Jul 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हाथरस
ब्यूरो अमर उजाला, हाथरस Updated Wed, 06 Jul 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। रामचंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली पूजा दक्ष के कान में गहरी चोट आई है। उनका आरोप है कि मंगलवार सुबह प्रिंसिपल राजकुमारी अग्रवाल ने क्लास की सफाई नहीं करने पर उनके कान पर जोरदार थप्पड़ रसीद दिया। पूजा के पिता ने इस मामले की शिकायत तहसील दिवस में डीएम से की है। डीआईओएस ने मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया है।  
विज्ञापन


पूजा के आरोप पर प्रिंसिपल राजकुमारी अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने छात्रा की पिटाई नहीं की। छात्रा क्लास में गंदगी फैला रही थी, इसलिए उसे गंदगी साफ करने को कहा गया था। कॉलेज में उनके विरुद्ध चल रही राजनीति के तहत यह आरोप लगवाए गए हैं। उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है लेकिन जांच में सब साफ हो जाएगा। पूजा के पिता का कहना है कि थप्पड़ के कारण उनकी बेटी के कान में गहरी चोट आई है। उसे सुनने में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


इस मामले में प्रिंसिपल के विरुद्ध अपराधिक मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए। डीआईओएस जेपी मलिक का कहना है कि जांच कमेटी के नतीजे आने के बाद प्रिंसिपल के विरुद्ध कार्रवाई तय की जाएगी। बुधवार को कमेटी के सदस्य जांच करने कॉलेज जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed