{"_id":"23d4754613bc2d81694e919b30f99750","slug":"pot-dealer-tried-to-snatch-the-bag-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीड़ी व्यापारी का थैला छीनने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीड़ी व्यापारी का थैला छीनने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। मुरसान में हाथरस के एक बीड़ी व्यापारी का थैला छीनने की कोशिश की गई। उसके साथ मारपीट भी की गई। हालांकि थाना पुलिस का कहना है कि मामला केवल मारपीट का था। पुलिस को किसी ने कोई शिकायत नहीं की है।
बीड़ी व्यापारी तगादे के लिए सोनई गए थे और वहां से मैक्स से लौट रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक मुरसान में मैक्स के पीछे बाइक पर आ रहे बदमाशों ने फायर किया। इससे मैक्स चालक वाहन छोड़कर भाग गया। इसके बाद व्यापारी से थैला झपटने की कोशिश की गई, लेकिन कुछ लोगों के शोर मचाने पर आरोपी लूट में कामयाब नहीं हो सके। हालांकि व्यापारी ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं की है। व्यापारी का कहना है कि मारपीट के बाद आरोपियों ने थैला झपटा था। थैले में ज्यादा रकम नहीं थी।
विज्ञापन