{"_id":"57263cc04f1c1bad075cd186","slug":"polytechnique-entrance-examination-held-munnabhai","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में पकड़ा मुन्नाभाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में पकड़ा मुन्नाभाई
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
फर्जी परीक्षार्थी बनकर परीक्षा देने वाला आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में दौलतराम बारहसैनी इंटर कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र पर एक मुन्नाभाई कक्ष निरीक्षक की नजर से बच नहीं सका और सत्यापन में हस्ताक्षर और फोटो मिलान न होने पर पकड़ा गया। उस समय वहां तहसीलदार सदर अवधेश कुमार शर्मा भी मौजूद थे। उन्होंने मौके पर पुलिस बुला ली और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
सादाबाद क्षेत्र के गांव अरौंठा के अतुल पुत्र वेदप्रकाश का कहना है कि वह अपने दोस्त के भाई कौशांबी के मोहब्बतपुर पोस्ट मनौरी (छैल) के रहने वाले दीपक पटेल पुत्र लक्ष्मीकांत पटेल की जगह पर परीक्षा देने आया था। हालांकि पुलिस इसे किसी बड़े परीक्षा माफिया के रैकेट से जोड़कर देख रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा और परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी किसी बड़े रैकेट का सदस्य हो सकता है। उसका अपने दोस्त के भाई की जगह पर परीक्षा देने की बात पुलिस के गले नहीं उतर रही। सदर कोतवाल मनोज शर्मा का कहना है कि आरोपी सादाबाद थाना क्षेत्र के अरौंठा का रहने वाला है, जबकि दीपक कौशांबी जिले का रहने वाला है। ऐसे में इनके बीच किसी तरह के संबंधों की संभावना कम नजर आ रही है। सदर कोतवाल मनोज शर्मा ने कहा कि इस मामले में दीपक पटेल से भी पूछताछ की जाएगी। अगर जांच में उसका दोष पाया गया तो उसके विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।