फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   polio

मुआवजा नहीं मिलने पर पोलियो ड्रॉप का बहिष्कार

Thu, 25 Feb 2016 12:03 AM IST
hathras
hathras Updated Thu, 25 Feb 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। हाथरस जंक्शन के गांव शेखूपुर मदन में आपदा राहत राशि के चेक नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पोलियो अभियान का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों ने गांव में पोलियो की दवा पिलाने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी घेर लिया और बच्चों को दवा पिलाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

पल्स पोलियो अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव गांव घर घर जाकर 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिला रही है। बुधवार को जब महौ सीएचसी के एमओआईसी डॉ. एसपी सिंह अपने अन्य साथी चिकित्सकाें व कर्मियों के साथ गांव शेखूपुर मदन में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने पहुंचे तो ग्रामीणों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चिकित्सकों की टीम को घेर लिया और उन्हें खरीखोटी सुनाते हुए कहा कि काफी समय हो गया, उन्हें अभी तक सूखा से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा नहीं मिला है। इससे वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। मुआवजे के लिए कई बार वह अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आज तक उन्हेें मुआवजा नहीं मिल पाया है। इसलिए, पहले आपदा से पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाया जाए, तब वह पोलियो की दवा बच्चों को पिलवाएंगे। ग्रामीणों ने गांव सेस्वास्थ्य विभाग की टीम को वापस लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed