{"_id":"5af1e61d4f1c1b9c098b8d58","slug":"police-took-lover-couple-from-the-train-to-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटने पहुंचे प्रेमी जोड़े को थाने ले आई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से कटने पहुंचे प्रेमी जोड़े को थाने ले आई पुलिस
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
Updated Tue, 08 May 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
train
रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर जान देने जा रहे नाबालिग और उसकी शादीशुदा प्रेमिका को कोतवाली पुलिस ने सोमवार को आधी रात के बाद करीब एक बजे बचा लिया। दोनों को कोतवाली लाया गया। वहां उनके माता-पिता और अन्य परिजन भी आ गए। दोनों को समझाने-बुझाने के प्रयास चलते रहे, लेकिन दोनों शादी करने की जिद पर अड़े थे। प्रेमी की उम्र 16 वर्ष और प्रेमिका की उम्र 21 वर्ष है।
पुलिस ने बताया कि एटा जिले के अवागढ़ निवासी इस युवती की शादी एक वर्ष पूर्व मथुरा में की गई थी। उसका कहना है कि उसे कुछ दिन पूर्व ससुरालियों ने निकाल दिया। उसके संबंध अपने गांव के इस किशोर से हो गए। मोबाइल से दोनों का प्रेम आगे बढ़ गया।
दोनों ने घरवालों से शादी के लिए कहा तो फटकार मिली। हारकर दोनों पांच मई को घर से भागकर दिल्ली पहुंच गए। वहां एक दिन रह कर छह मई को वापस एटा न जाकर बस से सिकंदराराऊ में उतर गए। कोई आसरा नहीं होने के कारण दोनों ने छह मई की रात एटा रोड स्थित ढाबे के नजदीक सड़क किनारे काटी।
विज्ञापन
जब दोनों को लगा कि घर वाले मिलने नहीं देंगे तो दोनों ने आत्मघाती निर्णय लेते हुए जान देने की ठान ली। दोनों एटा रेलवे फाटक के पास सोमवार को रात करीब एक बजे रेलवे लाइन पर जाकर लेट गए। मामला चूंकि रेलवे फाटक के नजदीक का था, इसलिए कुछ लोगों की निगाह इन पर पड़ गई। मात्र 50 मीटर दूर मौजूद कोतवाली में इसकी सूचना दी गई। तत्काल पुलिस पहुंच गई तथा दोनों को साथ ले आई। मामले की सूचना दोनों के घरवालों को दी गई। दोनों के माता-पिता मंगलवार सुबह कोतवाली आ गए और दोनों को समझाने लगे, लेकिन दोनों किसी भी कीमत पर अलग नहीं होना चाहते थे।
--------
मामला अवागढ़ का है, इसलिए कानूनी कार्रवाई वहां की पुलिस करेगी। विवाहित प्रेमिका अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ नहीं जा सकती है। प्रेमी अभी नाबालिग है।
-मनोज शर्मा, कोतवाल सिकंदराराऊ