फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police says, arun soori did'nt murder

सतेंद्र हत्याकांड में पुलिस का यू टर्न, कहा-अश्वनी सूरी निर्दोष

Tue, 19 Apr 2016 12:12 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,हाथरस
ब्यूराे/अमर उजाला,हाथरस Updated Tue, 19 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Police says, arun soori did'nt murder
सतेंद्र हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। सतेंद्र हत्याकांड में पुलिस ने यू टर्न लेते हुए हत्या के आरोपियों में से एक अश्वनी सूरी को निर्दोष बताया है। कहा गया कि सतेंद्र की हत्या युवती के पिता ने की थी और शव ठिकाने लगाने का काम युवती और उसके पति ने किया था। अभी सतेंद्र की हत्या के आरोप में युवती, उसका पति और अश्वनी सूरी जेल में हैं। पुलिस के नए खुलासे से अश्वनी सूरी को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में एसपी अजयपाल शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि युवती के प्रेम संबंध अश्वनी सूरी और सतेंद्र दोनों से थे, लेकिन सूरी हत्या में शामिल नहीं थे। सीआरपीसी की धारा 169 के तहत अश्वनी सूरी का नाम चार्जशीट से हटा लिया जाएगा। 8 जनवरी 2016 को इगलास के गांव तरसारा निवासी सतेंद्र का शव मंडी समिति के पीछे मिला था। उनके भाई सचिन कुमार की शिकायत पर पुलिस ने 22 जनवरी को घटना का खुलासा करते हुए अश्वनी सूरी, युवती और उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


संजेश के फरार होने पर पक्का हुआ शक
एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि विवेचना के दौरान हाथरस गेट पुलिस को युवती के पिता पर शक गया। पूछताछ की कोशिश की गई तो वह फरार हो गए, इससे शक गहरा गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जब कड़ाई से पूछताछ की तोे जुर्म स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी के साथ देखने पर की हत्या
यवती के पिता ने पुलिस को बताया कि 7 जनवरी को वह गंगा स्नान कर हाथरस लौटा था। अपनी बेटी के आवास पर ठहरा हुआ था। सुबह करीब चार बजे उसे कुछ हलचल सुनाई दी। बेटी और सतेंद्र को आपत्तिजनक हालत में देखने से उसका पारा चढ़ गया। उसने अपने गमछे से सतेंद्र का गला घोंट दिया। प्रेस वार्ता में युवती के पिता ने बताया कि उसका इरादा सतेंद्र को मारना नहीं था। बेहोशी की हालत में वह सतेंद्र को घर छोड़कर भाग गए थे। इसके बाद उनकी बेटी ने फोन पर उसके मरने की जानकारी दी थी।

निधि को ब्लैकमेल कर रहा था सतेंद्र
एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा के मुताबिक युवती के अश्लील फोटो सतेंद्र के पास थे। वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर वह जितेंद्र को जान से मारने और उसका चेहरा तेजाब से जलाने की धमकी देता था। इसके बारे में युवती ने अपनी सास को बताया था। उसकी सास ने उसके पिता को यह जानकारी दी थी। इससे साफ है कि घटना से कई रोज पहले युवती के पिता को दोनाें के रिश्तों के बारे में पता था।

युवती ने ही सतेंद्र को फोन कर बुलाया
युवती ने सात जनवरी की रात को सतेंद्र को बुलाया था। वह अपनी ऑल्टो कार से उसके घर पहुंचा। युवती के पिता के हत्या करने के बाद वह और उसके पति ने सतेंद्र का शव उसी की कार में रखकर ठिकाने लगा दिया। बाद में कार चमन बिहार कॉलोनी में छोड़ दी। एसपी ने कहा कि विवेचना के दौरान शव मिलने से कुछ देर पहले युवती के पिता का हसायन जाना पुलिस को समझ नहीं आ रहा था।  


पूरा परिवार पहुंचा सलाखों के पीछे
इस घटना के बाद युवती का पूरा परिवार जेल में है। पहले पति-पत्नी जेल गए। उनका दुधमुंहा बच्चा भी जेल में उनके साथ है। अब नाम सामने आने के बाद पिता भी जेल पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed