{"_id":"5b5f52e34f1c1b466d8b7c99","slug":"police-plea-sought-bribe-sp-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पैरोकार ने मांगी रिश्वत एसपी ने किया निलंबित ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पैरोकार ने मांगी रिश्वत एसपी ने किया निलंबित
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
रिश्वत
- फोटो : Demo pic
हाथरस कोतवाली में तैनात एक पुलिस पैरोकार ने अधिवक्ता के चैंबर में रिश्वत मांगी है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसपी ने इसकी जानकारी मिलने पर उक्त कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।
अधिवक्ता राजपाल सिंह दिसवार के मुताबिक थाना कोतवाली हाथरस में दर्ज अपराध संख्या 03/2018 में आरोपी निजाम पुत्र दीन मोहम्मद की उच्च न्यायालय ने जमानत मंजूर की थी। अधिवक्ता का कहना था इस मामले में निजाम के पिता दीन मोहम्मद से कोतवाली में तैनात पैरोकार अशोक कुमार ने पत्रावलियोें को थाने ले जाने और लौटाकर लाने के संबंध में एक हजार रुपये की मांग की। निजाम ने उससे यह भी कहा कि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और वह यह रुपये नहीं दे सकता, लेकिन यह पैरोकार घूस मांगने लगा और यही कहना लगा कि यदि उसे एक हजार रुपये की रिश्वत न दी तो वह पत्रावली नहीं देगा।
यही नहीं कुछ और वकीलों ने भी उसे समझाया लेकिन पैरोकार नहीं माना। बताते हैं कि उक्त पुलिस पैरोकार की इस हरकत की वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई। इसकी जानकारी मिलते ही मामले में संज्ञान लेते हुए एसपी हाथरस सुशील घुले ने पैरोकार अशोक कुमार भारद्वाज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।