{"_id":"5b69e4ab4f1c1ba61f8b7728","slug":"police-loot-20-000-prized-punk","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बीस हजार का इनामी बदमाश दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने बीस हजार का इनामी बदमाश दबोचा
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
इनामी बदमाश के बारे में खुलासा करते एसपी।
- फोटो : Amar Ujala
सिकंदराराऊ पुलिस ने बीस हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गत चार साल से हत्या के एक मामले में फरार चल रहा था। उसके मकान की कुर्की भी हो चुकी है। उसके साथी पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
पत्रकारों से वार्ता में एसपी सुशील घुले व एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाए गए धरपकड़ अभियान के तहत कोतवाली निरीक्षक सिकंदराराऊ मनोज कुमार शर्मा व उनकी टीम ने रामबाबू पुत्र सूबेदार निवासी रतिभानपुर थाना सिकंदराराऊ को गिरफ्तार किया है। रामबाबू पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित है। वह हत्या के मामले में पिछले चार साल से फरार चल रहा है। कोर्ट के आदेश पर उसकी चल अचल संपत्ति की कुर्की भी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 7 अप्रैल 2014 को तालेवर ने रामबाबू के साथ मिलकर अपने भाई रामबाबू की हत्या की थी और इसमें गलत नामजदगी करा दी थी।
बाद में विवेचना में यह बात सामने आई थी कि इस हत्या में रामबाबू, तालेवर, शहर उर्फ टेका पुत्र उदयवीर निवासीगण रतिभानपुर शामिल थे। उन्होंने बताया कि तीनों अभियुक्तों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई के बाद आरोप पत्र भी दाखिल हो चुका है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों पुलिस ने तालेवर को गिरफ्तार किया था।