ब्लैक स्पॉटों का पता लगाने में जुटी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। जिलेभर में बढ़ते सड़क हादसों को लेकर चिंतित पुलिस-प्रशासन ने नए सिरे से ब्लैक स्पॉटों (हादसों वाली जगह) को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। एसपी के निर्देश पर ब्लॅक स्पॉट के पाँच सौ मीटर दायरे में हुए हादसों की जानकारी प्रत्येक थाने को जुटाने को कहा गया है।
जिले में ये ब्लैक स्पॉट 100 के करीब हो सकते हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र में घास मंडी मोड़, गिजरौली मोड़, रोडवेज बस स्टैंड, तालाब चौराहा रेलवे फाटक, ओढ़पुरा तिराहा, सासनी गेट छोटा चौराहा और बिजली कॉटन मिल चौराहा को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है। वहीं हाथरस गेट थाना क्षेत्र में अलीगढ़ रोड, सेंट फ्रांसिस स्कूल, इगलास अड्डा रेलवे फाटक, हतीसा, गांधी तिराहा, रुहेरी बाईपास, एआरटीओ कार्यालय आदि को चिह्नित किया गया है। साफ है कि इन दोनों थाना क्षेत्रों में अभी तक हुए सड़क हादसे इन्हीं ब्लैक स्पॉट के आसपास हुए हैं। एसपी ने सभी थानाध्यक्षाें से साल 2013, 2014 और 2015 में हुए सड़क हादसों की जानकारी मांगी है। थाना हाथरस गेट एसओ राजेश्वर प्रसाद त्यागी का कहना है कि ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर हादसों की संख्या को कम किया जा सकता है। वहां स्पीड ब्रेेकर बनाए जा सकते हैं और साइन बोर्ड लगाकर लोगों को वाहनों की स्पीड कम करने को लेकर आगाह किया जा सकता है।