फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police caught two Bike Thiefs

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य पकड़े      

Thu, 29 Jun 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस। 
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।  Updated Thu, 29 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
Police caught two Bike Thiefs
बाइक चोर
कोतवाली मुरसान पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को मुरसान के मंदिर वाला चौराहे से पकड़ा है। गिरोह के तीन अन्य सदस्य पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पुलिस ने इस गिरोह के पास से चोरी की छह बाइकें, साढ़े नौ लाख कीमत का एक लोडर वाहन और एक 32 बोर की रिवाल्वर एवं नौ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। एएसपी अरविंद कुमार ने पुलिस पार्टी को इस सराहनीय कार्य के लिए पांच हजार रुपये का इनाम दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली मुरसान के थाना प्रभारी जगदीशचंद्र ने बताया कि वह बीती रात कंचना फाटक पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें गांव जटोई से वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्यों के बाइकों पर सवार होकर मथुरा की ओर जाने की सूचना मिली। सूचना पर वह पुलिस बल के साथ मंदिर वाला चौराहा मुरसान पर आकर छिपकर खड़े हो गए। इस दौरान उनको बाइकों पर सवार होकर पांच लोग आते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो तो वह भागने के प्रयास करने लगे। पुलिस ने बल प्रयोग कर इनमें से दो को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि तीन भागने में सफल हो गए। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपने नाम अजयपाल पुत्र बृजमोहन निवासी जटोई मुरसान और बबलू पुत्र निरंजन उर्फ दरोगा निवासी जटोई बताया। एसओ ने बताया कि अजय का लंबा आपराधिक इतिहास होने के कारण इसे जिला प्रशासन ने जिला बदर भी कर रखा था। अजय के कब्जे से 32 बोर रिवॉल्वर पांच कारतूस 32 बोर जिंदा और एक बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछने पर उसने इस बाइक को चोरी की होना बताया। दूसरे बबलू की तलाशी में भी चार कारतूस जिंदा 32 बोर और एक मोटर साइकिल चोरी की बरामद हुई। एसओ ने बताया कि भागे हुए बदमाशों के नाम उनके साथियों ने प्रदीप पुत्र राममूर्ति निवासी करील मुरसान और संजू पुत्र बल्लो उर्फ बलवीर निवासी करील, बबलू तोमर उर्फ बुद्धा पुत्र पीतंबर ठाकुर निवासी नगला जमुनी कोतवाली बल्देव मथुरा बताया। पूछताछ में इन युवकों ने लूट और वाहन लूट की कई अन्य घटनाओं का भी इकबाल किया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने गांव जटोई के जंगलों से चार अन्य चोरी की बाइकें और एक छोटा लोडर वाहन भी बरामद किया है।      


पुलिस टीम में यह थे शामिल      
खुलासा करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मुरसान जगदीश चंद, उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार, एचसीपी रविकांत, कांस्टेबल हितेश कुमार, अंकित मान, प्रेमनाथ, गोरखनाथ, मनु चौधरी, रूप सिंह तोमर शामिल थे।      
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed