{"_id":"58e3e07a4f1c1bf0125b4ff0","slug":"poisoned-after-farm-farming","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत का बैनामा कराने के बाद खिला दिया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत का बैनामा कराने के बाद खिला दिया जहर
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
Updated Tue, 04 Apr 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
जहर
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव गढ़ी गिरधरा की पुष्पा देवी ने पुलिस को शिकायत करते हुए तीन लोगों पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं। इनमें से एक अधिवक्ता है। पुष्पा देवी का कहना है कि आरोपियों ने उसके पति को बहला-फुसलाकर खेत का बैनामा करा लिया और रुपये देने के बदले 28 मार्च को पति संजीव कुमार को मिठाई में जहर खिला दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
पुष्पा देवी का कहना है कि पति ने बताया था कि उन्होंने आरोपियों की बातों में आकर खेत का बैनामा कर दिया है, लेकिन आरोपियों ने अभी तक रुपये नहीं दिए हैं। 28 मार्च को आरोपी उनके घर पहुंचे और पति संजीव कुमार को अपने साथ ले गए। रात करीब साढ़े दस बजे आरोपी संजीव को घर छोड़ गए। इसके कुछ देर बाद ही उनकी तबियत बिगड़ने लगी। संजीव ने पुष्पा देवी को बताया कि आरोपियों ने उन्हें जबरन मिठाई खिला दी थी।
इसके बाद पुष्पा पति को लेकर बागला अस्पताल आ गईं। डॉक्टरों ने संजीव को रेफर कर दिया। अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान रास्ते में ही संजीव ने दम तोड़ दिया। पुष्पा ने शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही तो आरोपियों ने उसे पुलिस के परेशान करने की बात कहकर गुमराह करने की कोशिश की। पुष्पा देवी की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों में से एक अधिवक्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुष्पा देवी ने पति के पोस्टमार्टम की मांग करते हुए आरोपियों के विरुद्ध हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इंस्पेक्टर रजनेश तिवारी का कहना है कि आरोप काफी गंभीर है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था। इस मामले में अभी कुछ लोगों से पूछताछ की गई है।