फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Peoples collide for sewerage in Hathras

नाली के विवाद में मारपीट, जमकर हंगामा 

Tue, 26 Dec 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Tue, 26 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
Peoples collide for sewerage in Hathras
ग्रामीणों को समझाते अधिकारी और जनप्रतिनिधि। - फोटो : amar ujala
जलभराव की समस्या से जूझ रहे गांव लाड़पुर में सोमवार की सुबह जमकर हंगामा हुआ। लाड़पुर से आसपास के दो दर्जन गांवों को जोड़ने वाले रास्ते पर जलभराव के चलते एक वर्ष से अधिक समय से लोग परेशान हैं। एक पक्ष का आरोप है कि दूसरा पक्ष राजनीतिक दबाव के चलते जलनिकासी के लिए नाली नहीं बनने दे रहा। इसी बात पर सोमवार को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन


एक पक्ष गांव की पोखर में पानी की निकासी की बात कह रहा था तो दूसरा पक्ष नाले की तरफ जलनिकासी का रुख करने पर अड़ा था। सूचना पर एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह और हाथरस ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह पांडेय भी गांव पहुंच गए। यहां दोनों ने ग्रामीणों से वार्ता की और आश्वस्त किया कि राजस्व अभिलेखों में नाली की जो जगह होगी, वहीं से जलनिकासी का इंतजाम किया जाएगा। इसके बाद मामला शांत हो सका। 
विज्ञापन


दरअसल, गांव लाड़पुर से यह रास्ता आसपास के दो दर्जन गांवों को जोड़ता है। इन गांवों के लोगों के लिए जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए यही एकमात्र रास्ता है। इसी रास्ते पर प्रतिष्ठित मानिकचंद्र इंटर कॉलेज भी है। लिहाजा इस जलभराव के चलते इन गांवों के लोग काफी मुसीबतें झेल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आए-दिन उनके ट्रैक्टर और अन्य वाहन भी पानी में फंस जाते थे। महिलाओं और बच्चों के लिए यह रास्ता पार करना बेहद मुश्किल होता है। रास्ते पर जलभराव की प्रमुख वजह जलनिकासी का साधन नहीं होना है। नाली के निर्माण को लेकर ग्रामीणों के दो पक्षों के बीच गतिरोध चल रहा है। राजनीतिक दखलअंदाजी के चलते यह मामला अभी तक निपट नहीं पाया है।

सोमवार को जब इस विवाद को लेकर ग्रामीणों के दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ तो एसडीएम को मौके पर पहुंचना पड़ा। एसडीएम और ब्लॉक प्रमुख हाथरस के सामने दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहसबाजी हुई है। एसडीएम ने लेखपालों की टीम को मौके पर बुलाकर विवादित जगह की पैमाइश भी करवाई। एसडीएम ने लेखपाल से गांव में नाली की जगह के राजस्व अभिलेख मंगाए हैं। एसडीएम और प्रमुख ने आश्वस्त किया कि नियमानुसार ही इस मामले का निपटारा किया जाएगा। 

लंबे समय से ग्रामीणों की यह समस्या चल रही है। ग्रामीणों की सूचना पर मैं वहां पहुंचा था और एसडीएम को भी बुलाया था। एसडीएम से यही अनुरोध किया गया है कि नियमानुसार इस समस्या का निस्तारण किया जाए, ताकि किसी प्रकार के विवाद की स्थिति नहीं रहे।

- अमर सिंह पांडेय, ब्लॉक प्रमुख हाथरस

ग्रामीणों की तरफ से इस बारे में प्रार्थना पत्र आया है। नाली का विवाद है। मैने मौका मुआयना कर लिया है। लेखपाल को मंगलवार को राजस्व अभिलेखों के साथ बुलाया गया है। सभी तथ्यों का परीक्षण करने के बाद ही इस बारे में लिखित आदेश जारी किया जाएगा।
- अरुण कुमार सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed