{"_id":"5a3169db4f1c1bc45b8bbc3d","slug":"opposition-with-photo-shoot-with-brides","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन संग फोटो खिंचवाने पर मारपीट, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुल्हन संग फोटो खिंचवाने पर मारपीट, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
marriage
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक गांव में आई बारात में दुल्हन के साथ फोटो खिंचवाने को लेकर घराती एवं बाराती आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में खूब लात-घूंसे चले। खाना खा रहे बारातियों में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के कुछ लोगों को दूल्हे सहित कोतवाली ले आई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद शादी की अन्य रस्में पूरी की जा सकीं और दुल्हन की विदाई की जा सकी।
क्षेत्र के गांव के एक व्यक्ति की पुत्री की शादी अलीगढ़ जिले के विजयगढ़ थाना क्षेत्र के गांव के युवक के साथ तय हुई थी। गांव में बारात चढ़ने के बाद वरमाला का कार्यक्रम चल रहा था। अन्य बाराती खाना खाने में व्यस्त थे। वरमाला के दौरान दूल्हे के तहेरे छोटे भाई (ताऊ के लड़का) ने दुल्हन के कंधे पर हाथ रखकर एक फोटो खिंचवा लिया। इस फोटो को देखकर दूल्हे के जीजा ने भी ऐसा ही फोटो खिंचवाने के लिए जोर दिया। तब तक दुल्हन स्टेज से उतरकर घर चली गई थी।
जीजा ने दुल्हन के घर जाकर उसके गले से वरमाला उतारकर अपने यहां वैसा ही फोटो खिंचवाने की कहकर वहां से चलने लगा। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दुल्हन के गले से जीजा द्वारा वरमाला उतारने की घटना को काफी गंभीरता से लिया। इसी घटना को लेकर दोनों ओर से गुस्से में नोक-झोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से लात-घूंसे चलने लगे। मारपीट शुरू होते ही खाना खा रहे बारातियों में भगदड़ मच गई और सभी अपने वाहनों से वहां से खिसक लिए। थोड़ी देर में मौके पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस दूल्हा सहित दोनों पक्षों के कुछ लोगों लेकर कोतवाली आ गई। मारपीट एवं दूल्हे को ले जाने की सुनकर दुल्हन की मां बेहोश हो गई। दुल्हन के घर रोना-पीटना शुरू हो गया। बाद में कुछ लोगों ने कोतवाली पहुंचकर दोनों के मध्य समझौता करा दिया। समझौता होने के बाद शादी की आगे की रस्में पूरी कराई गईं।