फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   one killed in accident, 24 injured

हादसों में एक की मौत, 24 से अधिक घायल

Sat, 23 Apr 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, सादाबाद Updated Sat, 23 Apr 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
one killed in accident, 24 injured
एक्‍सीडेंट - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सादाबाद। थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एवं शुक्रवार को हुई चार दुर्घटनाओं में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि करीब 24 लोग घायल हो गए। इनमें से दो को गंभीर हालत में हाथरस भेजा गया। शुक्रवार को हुईं दुर्घटनाओं में सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सादाबाद पर लाया गया।

गुरुवार की रात्रि करीब साढे़ आठ बजे आगरा रोड पर वेदई बंबे के निकट सामने से आ रहे एक मैक्स वाहन ने सादाबाद की ओर से जा रही बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार रवींद्र, कालीचरन पुत्रगण निरोत्तम सिंह निवासी लतूर्रा टूंडला गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इन्हें मौके से ही पुलिस ने उपचार के लिए आगरा भेजा था, लेकिन रास्ते में घायल रवींद्र ने दम तोड़ दिया। घटना के संबध में थाना खंदौली के ग्राम नेकपुर निवासी रवि पुत्र भगवती प्रसाद ने थाने में मैक्स वाहन के चालक के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि मेरे रिश्ते के भाई रविंद्र और कालीचरण 21 अप्रैल की रात्रि करीब साढे़ आठ बजे बाइक द्वारा शादी के कार्ड बांटकर सादाबाद से लौट रहे थे। तभी यह दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन


हाथरस रोड पर बढ़ार चौराहे के निकट शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे एक टेंपो ने एक बाइक मे टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार कु. गीता पुत्री पप्पू, ममता पत्नी विजय सिंह, गीता पत्नी राजेंद्र सिंह निवासीगण खेड़िया थाना सहपऊ घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पर लाया गया, जिनमें से कु. गीता और ममता को हाथरस रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी दुर्घटना शुक्रवार को सादाबाद-बहरदोई मार्ग पर ग्राम ऊघई के निकट शाम को हुई। एक बाइक पर तीन युवक सवार थे। बाइक चला रहे युवक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे पुलिया से जा टकराई। तीनों बाइक सवार घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी लाया गया। घायलों में राजू पुत्र गिरेंद्र सिंह, डाल सिंह पुत्र रघुवीर सिंह, अवनीश पुत्र शीलेंद्र निवासीगण भोपतपुर थाना हाथरस जंक्शन शामिल हैं। राजू की हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर किया गया। बताते हैं थोड़ी देर बाद ही घायलों के तीमारदार सीएचसी पर पहुंच गए। जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। सीएचसी के महिला एवं पुरुष कर्मचारियों से अभद्रता की। पुलिस भी सीएचसी पहुंच गई, लेकिन बाद में मामला शांत हो गया।


शुक्रवार शाम को आगरा बाईपास रोड पर एक लोडर टेंपो पलट गया, जिसमें सवारियां बैठी थीं। टेंपो में करीब 17-18 सवारियां घायल हो गईं। घायलों को एंबुलेंस द्वारा सीएचसी लाया गया। घायलों में रिंकी पुत्री कंचन सिंह, मुकेश पुत्र कंचन सिंह निवासीगण रसमई सादाबाद, पुष्पा पत्नी विनोद, अजय पुत्र विनोद निवासीगण कुरावली मुरसान, वीरेश चौहान पुत्र छुट्टन निवासी नगला बहादुर वेदई, जयप्रकाश पुत्र महेंद्र सिंह निवासी नगला छीतर सादाबाद, शीला पत्नी हरीशंकर, महादेवी पत्नी राम सिंह, कमलेश पत्नी रामकिशन, राम सिंह पुत्र धनपाल निवासीगण जार का नगला सासनी, गुड्डी पत्नी हुकम सिंह निवासी इगलास, लक्ष्मी पत्नी रवेंद्र सिंह निवासी खेड़ा हाजीपुर खंदौली, प्रेमवती पत्नी शंकरलाल निवासी बेनई आंवलखेड़ा, संजना पुत्री रामकिशन निवासी नगला जार सासनी, बदन सिंह पुत्र नत्थीलाल, गोविंद प्रसाद पुत्र लाखन सिंह निवासीगण सेवला आगरा हैं। सभी घायलों का उपचार सादाबाद सीएचसी पर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed