नायब नाजिर से अभद्रता पर तहसील में हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। तहसील हाथरस के नायब नाजिर संजीव कुमार राजपूत ने डीएम शमीम अहमद खान को एक शिकायत दी है। इसमें कुछ लोगों पर कार्यालय में आकर अभद्रता करने के आरोप लगाए गए हैं।
शिकायत में नायब नाजिर संजीव कुमार राजपूत का आरोप है कि पांच फरवरी को दोपहर दो बजे नजारत अनुभाग में बैठकर शासकीय काम कर रहे थे। तथी कुछ लोग उनके कमरे में आए और अभद्र व्यवहार करने लगे। भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। उन्होंने गाली देने का कारण पूछा तो कोई कारण नहीं बताया। जब वह उनके नजदीक आए तो उनके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। उन्होंने कहा कि आप गलत कर रहे हैं तो वह बाहर जाते हुए भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए सरकारी रिकॉर्ड को नष्ट करने की धमकी देने लगे। शिकायतकर्ता ने डीएम से मांग की कि इन लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराकर विधिवत रूप से कार्रवाई की जाए।