फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Name changed in love, threat to fiancee in hathras

नाम बदल प्रेम में फंसाया, मंगेतर को दी धमकी

Mon, 21 May 2018 12:20 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Mon, 21 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
Name changed in love, threat to fiancee in hathras
demo pic - फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र के रहaने वाले एक युवक ने अपना नाम बदलकर हाथरस गेट क्षेत्र की कॉलोनी की एक लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। लड़की की शादी तय होने से बौखलाए आरोपी ने उसके मंगेतर को शादी करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


लड़की के परिजनों को जब इसका पता चला तो उन्होंने आरोपी युवक को पकड़कर धुन दिया और पुलिस को सौंप दिया। पकड़े जाने के बाद युवक के असली नाम और पहचान का पता चला। पुलिस शिकायत मिलने पर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की बात कह रही है।  
विज्ञापन


आरोपी और लड़की अलग-अलग धर्म के हैं। आरोपी ने लड़की को प्यार के जाल में फंसाने के लिए उसे दूसरा नाम बता दिया, ताकि लड़की उसे अपने धर्म का समझकर उस पर भरोसा कर सके। कई महीने तक आरोपी लड़की को धोखा देकर उससे बातें करता रहा। हाल ही में लड़की की शादी तय होने से आरोपी बौखला गया और उसने रविवार को लड़की के मंगेतर को फोन कर शादी करने पर हत्या की धमकी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस धमकी से सकपकाए मंगेतर और उसके परिजन कुछ देर बाद ही लड़की के घर आ गए और लड़की के परिजनों को पूरी बात बताई। इससे लड़की के परिजन बेहद गुस्से में थे। कुछ देर बाद ही आरोपी युवक अपने एक साथी के साथ उन्हें कॉलोनी में नजर आ गया।


परिजनों ने आरोपी और उसके साथी को पकड़ लिया और जमकर पीटना शुरू कर दिया। जमकर धुनाई के बाद आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं आरोपी का कहना है कि वह पिछले तीन साल से लड़की के संपर्क में है। उसके दूसरे धर्म का होने की बात लड़की को बाद में पता चल गई थी, फिर भी लड़की उससे शादी करने को तैयार है। लड़की के परिजन उसकी जबरन शादी कर रहे हैं और उस पर लड़की को फंसाने का झूठा आरोप लगा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed