फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Mourning plate warehouse fire

दोना-पत्तल के गोदाम में लगी आग

Fri, 03 Mar 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Fri, 03 Mar 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Mourning plate warehouse fire
आग को बुझाने के लिए हेलमेट पहनता फायरकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोपीगंज में दोना-पत्तल के गोदाम में शुक्रवार की शाम को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल की मदद से साढ़े तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। 
विज्ञापन

शहर के बीचों-बीच व्यस्त गोपीगंज इलाके में व्यापारी अजय कुमार वार्ष्णेय का दोना-पत्तल का गोदाम है। इसी परिसर में उनका मकान भी है, जिसमें करीब करीब 10 लोग निवास करते हैं। गोदाम में बड़े पैमाने पर दोना-पत्तल की कतरन रखी हुई थी। शुक्रवार की शाम को एकाएक इस गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें और धुआं देखकर वहां खलबली मच गई। पहले तो इस मकान में रहने वाले लोगों ने खुद ही इस आग पर काबू पाने के प्रयास किए। आग बुझती नहीं देखकर लोगों ने अग्निशमन विभाग को इसकी की सूचना दी। मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल ने भी इस आग पर काबू पाने के प्रयास किए, किंतु कतरन से उठने वाले धुएं के कारण अग्निशमन दल भी आग बुझाने में सफल नहीं हो पा रहा था। आग से उठने वाले धुएं के कारण मकान में कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। 
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी कुंवर सिंह का कहना था कि आग काफी   भीषण थी। इससे काफी नुकसान हुआ है। कतरन में उठने वाले धुएं और आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। आग बुझाने में करीब साढ़े तीन घंटे का    समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उन्होंने इस आग से हजारों रुपये का नुकसान होने की जानकारी दी है। धुएं के कारण परिवारों के लोग अपना मकान और सामान छोड़कर मकानों से बाहर आ गए थे। एफएसओ का कहना था कि आग को बुझाने में हमारे चार सिलेंडर खत्म हो गए। आग बुझ चुकी है, लेकिन मौके पर धुआं निकल रहा है, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed