{"_id":"5b3280d74f1c1b13358b8d8c","slug":"mother-in-law-arrested-for-burning-rape-victim-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाने में सास गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाने में सास गिरफ्तार
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
Updated Tue, 26 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
RAPE
- फोटो : SELF
दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाकर हत्या करने के मामले में मंगलवार को पुलिस ने मृतका की सास को उसके घर से गिरफ्तार किया है। बाद में अदालत ने उसको जेल भेज दिया। दबिश की भनक मिलते ही अन्य आरोपी गांव से भागने में कामयाब रहे।
विगत दिनों चंदपा क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता के साथ पड़ोसी युवक ने उसके अकेलेपन का लाभ उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जब महिला ने इसकी जानकारी अपने पति और ससुरालीजनों को दी तो उन्होंने आरोपी के परिजनों से पैसे लेकर समझौता कर लिया। जब विवाहिता ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट कराने की जिद की तो ससुरालियों ने आरोपी के साथ मिलकर पीड़िता को जिंदा जलाकर हत्या कर दी।
इस मामले की गूंज शासन तक पहुंची। इसी क्रम में पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में दबिश दी। इस दौरान मृतका की सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपी भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने गिरफ्तार की गई महिला को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।