फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   mla complant to the policeman

सहपऊ कोतवाली पर सपा विधायक का हंगामा, नोक-झोंक

Sat, 09 Jul 2016 11:59 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Sat, 09 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
mla complant to the policeman
सहपऊ कोतवाली में पहुंचे विधायक शिकायत दर्ज करते हुए - फोटो : अमर उजाला
सहपऊ क्षेत्र के एक सपा नेता का लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में नाम सामने आया है। सपाइयों का आरोप है कि बसपा नेताओं के इशारे पर इस नेता को झूठा फंसाया जा रहा है। बड़ी संख्या में सपाई एकजुट होकर कोतवाली सहपऊ पहुंच गए।
विज्ञापन


बाद में क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र अग्रवाल भी समर्थकों के साथ कोतवाली आ गए। उन्होंने भी बसपा नेताओं के इशारे पर सपा नेता को फंसाने का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया और कहा कि इस मामले से सपा नेता का कोई लेना-देना नहीं है। उनके कार्यकर्ताओं के सही मुकदमे भी नहीं लिख जा रहे।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति पर उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली सहपऊ में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया था और उसके न्यायालय में बयान कराने की तैयारी की जा रही थी। एक सपा नेता को जानकारी मिली कि उनका नाम इस मुकदमे में घसीटा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा नेता का आरोप है कि लड़की पर न्यायालय में उनका नाम लेने के लिए पुलिस दवाब बना रही है। उन्होंने विधायक से इसकी शिकायत की तो विधायक अपने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंच गए। ब्लॉक प्रमुख विनीत गुप्ता एवं सैकड़ों सपाई भी कोतवाली पहुंच गए। भाजपा के कोतवाली घेराव कार्यक्रम के कारण उस समय कोतवाली प्रभारी अपने साथ पुलिस बल को लेकर सादाबाद कोतवाली गए हुए थे। सूचना पर कोतवाली प्रभारी मोहम्मद असलम कोतवाली आए।


उन्होंने विधायक एवं उनके समर्थकों को काफी समझाने का प्रयास किया। दोनों में तीखी नोक-झोंक भी हुई। अंत में विधायक को एफआईआर दिखाकर यह आश्वासन दिया गया कि लड़की ने सपा नेता के विरुद्ध कोई बयान नहीं दिया है। उनके समर्थकों के साथ अन्याय करने वालों के विरुद्ध भी उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ही विधायक वहां से हटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed