फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Missing girl's clothes-bag stirred by meeting in the field

लापता छात्रा के कपड़े-बैग खेत में मिलने से हड़कंप

Sat, 16 Sep 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सादाबाद (हाथरस)।
अमर उजाला ब्यूरो सादाबाद (हाथरस)। Updated Sat, 16 Sep 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Missing girl's clothes-bag stirred by meeting in the field
जाम लगाते लोग। - फोटो : Amar Ujala
सादाबाद क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा शुक्रवार सुबह से लापता है। कॉलेज के लिए निकली इस छात्रा के कपड़े और स्कूल बैग शनिवार को पड़ोसी गांव में एक खेत में मिलने से परिजन आक्रोशित हो गए। अनहोनी की आशंका जताते हुए गांवालों ने काफी देर तक मार्ग जाम रखा। एएसपी अरविंद कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। जांच के लिए डॉग स्क्वॉयड कोे भी बुलाया गया।
विज्ञापन


छात्रा के पिता के मुताबिक उनकी बेटी सुबह आठ बजे स्कूल के लिए घर से निकली लेकिन वहां पहुंची नहीं। दोपहर को छुट्टी के बाद जब वह घर नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। शनिवार सुबह करीब आठ बजे पड़ोसी गांव के खेत में ग्रामीणों को छात्रा के कपड़े और स्कूल बैग मिले। ग्रामीणों की सूचना पर यूपी 100 की पीआरवी मौके पर पहुंची। उसने कपड़ों और किताबों आदि को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मई चौकी प्रभारी और फिर बिसावर चौकी प्रभारी पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओ केपी सिंह को मौके पर बुलाया गया। 
विज्ञापन


शाम को चार बजे एएसपी अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने डॉग स्क्वॉयड को बुलाकर सुराग जुटाने की कोशिश की। हालांकि डॉग स्क्वॉयड ने खोजी कुत्ते को छात्रा के कपड़े सुंघाकर छोड़ दिया गया लेकिन वह इधर-उधर घूमकर घटनास्थल पर लौट आया और इस तरह पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस ने आसपास खेतों में भी कॉम्बिंग की लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। कई घंटे की कवायद के बाद जब पुलिस छात्रा का कोई सुराग नहीं जुटा सकी तो परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने मई-खंदौली मार्ग जाम कर दिया। गांव की महिलाएं सड़क पर बैठ गईं। हालांकि इस मार्ग के ज्यादा व्यस्त न होने से पुलिस को जाम से ज्यादा परेशानी तो नहीं हुई फिर भी एसओ केपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को समझा- बुझाकर लौटा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed