{"_id":"589371914f1c1b4a40e8164f","slug":"millions-of-house-breaking-theft-locks","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के ताले तोड़कर लाखों की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के ताले तोड़कर लाखों की चोरी
अमर उजाला, हाथरस
Updated Thu, 02 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र में एक मकान के ताले तोड़कर चोर लाखों के जेवर और हजारों की नकदी चोरी कर ले गए। चोरों ने इस बार भी बंद मकान को निशाना बनाया। मुरसान गेट स्थित विद्यापति नगर बालापट्टी रोड पर राजू सक्सेना पुत्र राधाकिशन सक्सेना गुरुवार रात को बौहरे दीनानाथ गेस्ट हाउस में शादी में गया था।
उसके परिजन मेरठ में शादी में गए थे। सुबह जब राजू अपने घर लौटा तो सामान बिखरा हुआ पाया। घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। कमरे के अंदर का लॉकर भी टूटा हुआ था। चोरी की सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की है।
राजू ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि चोर उसके यहां से लाखों के जेवर और 80 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। इंस्पेक्टर सूर्यकांत द्विवेदी ने कहा है कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
वाहनों को रोक लूट की कोशिश करते दो दबोचे
चंदपा पुलिस ने दो शातिर युवकाें को दबोचा है, जो वाहनों को रोककर लूटपाट की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। एसआई शैलेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक गांव परसारा में दो युवकों द्वारा हथियारों के बल पर लूटपाट की कोशिश की सूचना मिली थी।
पुलिस मौके पर पहुंच गई और छिपकर आरोपियों पर नजर रखने लगी। आरोपियों ने एक वाहन को रोककर लूट की कोशिश की, लेकिन वाहन नहीं रुका। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को घेर लिया और दबोच लिया। आरोपी रामेश्वर पुत्र कैलाश कुशवाह गांव टाय का रहने वाला है। उसका साथी योगेंद्र नगला बेरिया का निवासी है। आरोपियाें के पास से तलाशी में एक चाकू और एक तमंचा मिला है। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।