{"_id":"589df12f4f1c1b7e0b37b666","slug":"millions-of-home-broken-into-and-cash-stolen-jewelery","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी चोरी
अमर उजाला, हाथरस
Updated Fri, 10 Feb 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
हसायन में चोरी की घटना के बाद जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
थाना हाथरस गेट क्षेत्र की चमन बिहार कॉलोनी में चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखाें रुपये के जेवरात और हजारों की नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने चोरी की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सज्जन सिंह पुत्र रामवीर सिंह का कहना है कि वह मूल रूप से हसायन क्षेत्र के गांव नगला ततार के रहने वाले हैं। इन दिनों वह चमन बिहार कॉलोनी में रह रहे हैं।
बीज कारोबारी सज्जन सिंह का कहना है कि वह नौ फरवरी को अपने गांव ततार को गए थे। 10 फरवरी की सुबह जब वह घर लौटे तो उन्हें घर के मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था। अलमारी खुली हुई थी।
विज्ञापन
सज्जन सिंह के मुताबिक चोर उनके यहां से सोने की कौंधनी, दो गले के हार, सोने की कई चूड़ियां, दो सोने की चेन, तीन जोड़ी पाजेब और छह हजार रुपये नकद ले गए। इसके अलावा चोर सज्जन सिंह की चेक बुक भी चोरी कर ले गए। इसमें से कई चेकों पर सज्जन ने हस्ताक्षर भी किए हुए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर रजनेश तिवारी के मुताबिक चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
दो दुकानों की छतें काटकर लाखों की चोरी
हसायन कस्बा के पुरदिलनगर तिराहा स्थित यादव मार्केट में बीती रात बदमाशों ने दो मोबाइल की दुकानों की छत काटकर लाखाें की नकदी और उपकरण चोरी कर लिए। दुकानदारों ने द्वारा कोतवाली पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। कस्बा के पुरदिलनगर तिराहे पर हैदलपुर निवासी सतीश पुत्र नन्नूमल और लोधीपुर निवासी नमन कुमार पुत्र मुकेश कुमार की यादव मार्केट में मोबाइल की दुकान चलाते हैं। गुरुवार की शाम को सतीश और नमन अपनी दुकानों को बंद करके अपने गांव के लिए चले। रात को बदमाशों ने दुकान की छत काटकर उसकी पटिया निकाल लीं और दोनों दुकानों से 200 कंपनियों के मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और दस हजार रुपये की नकदी भी चोरी कर ले गए। जब सुबह नमन और सतीश ने अपनी दुकानों को खोला तो अंदर का नजारा देखकर उनके पांव तले जमीन खिसक गई। उन्होंने अपने मार्केट मालिक छोटे यादव, बबलू यादव और विनोद यादव को घटना की जानकारी दी तो मौके पर काफी दुकानदारों की भीड़ लग गई। दुकानदारों ने घटना की जानकारी एसओ नरेंद्रपाल सिंह को दी तो उन्होंने कस्बा इंचार्ज महेशपाल सिंह को मौके पर भेजकर घटना की छानबीन कराई। नाराज दुकानदारों ने पुलिस के सामने ही जमकर प्रदर्शन भी किया। दुकानदारों का कहना था कि अब तक कस्बा में कई बार चोरी की घटनाएं घटित हो चुकी हैं मगर कोतवाली पुलिस चोरी की घटनाओं को लेकर कतई गंभीर नहीं है। दुकानदारों का कहना है कि पुलिस द्वारा आज तक किसी भी चोरी की घटना की रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई है, खुलासा तो बाद में किया जाएगा।